2024-25 में भारत बनेगा सबसे तेजी से बढ़ने वाली अर्थव्यवस्था, 2023-24 में GDP वृद्धि दर 6.9 प्रतिशत- India's GDP Growth
Girl in a jacket

2024-25 में भारत बनेगा सबसे तेजी से बढ़ने वाली अर्थव्यवस्था, 2023-24 में GDP वृद्धि दर 6.9 प्रतिशत

2024-25 में फिच रेटिंग्स ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि उम्मीद है कि 6.5% की GDP वृद्धि के साथ भारत दुनिया के सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था वाले देशों में से एक होगा। रेटिंग एजेंसी के अनुसार, 2023-2024 वित्तीय वर्ष के लिए GDP वृद्धि दर 6.9 प्रतिशत रहेगी। फिच ने अपनी रिपोर्ट में कहा, ‘चालू वित्त वर्ष में सीमेंट, बिजली और पेट्रोलियम उत्पादों की मांग मजबूत बनी रहेगी। भारत के बढ़ते बुनियादी ढांचे के खर्च से स्टील की मांग को भी बढ़ावा मिलेगा।

gdp2 1200 0 sixteen nine

फिच ने शुक्रवार को एक रिपोर्ट में कहा कि 2023 में तेज विकास दर के बाद जीडीपी में नरमी की उम्मीद है। भारत वर्तमान में अमेरिका, चीन, जर्मनी और जापान के बाद दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है। 2030 तक भारत की जीडीपी जापान से अधिक होने का अनुमान है। अगर ऐसा होता है तो भारत एशिया-प्रशांत क्षेत्र में दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा।

India GDP Surge 1 1200x900 1

रेटिंग एजेंसी ने कहा कि प्रमुख विदेशी बाजारों में धीमी वृद्धि से कमजोरी के बावजूद, भारत की घरेलू खपत से कारपोरेट क्षेत्र में मांग बढ़ेगी। इनपुट लागत का दबाव कम होने से मार्च 2025 को समाप्त होने वाले वित्त वर्ष में कंपनियों के मुनाफे का स्तर 2022-23 के मुकाबले 290 आधार अंक तक बढ़ सकता है। इससे कारपोरेट जगत को उच्च पूंजीगत व्यय के बावजूद कर्मचारियों को बनाए रखने में मदद मिलेगी।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।