Inder Jaisinghani Success Story: छोटे से गैराज में खोली थी फैक्ट्री, आज है 75,000 करोड़ की कंपनी - Punjab Kesari
Girl in a jacket

Inder Jaisinghani Success Story: छोटे से गैराज में खोली थी फैक्ट्री, आज है 75,000 करोड़ की कंपनी

Inder Jaisinghani Success Story: आज हम एक ऐसे शख्स की कहानी बताएंगे जिन्होंने एक छोटे से गैराज में अपनी कंपनी खोली थी और आज ऐसे जगह पर है जिसका अंजादा आप शायद ही लगा सके। भारत में कई अरबपति उद्योगपति हैं। उन्ही से एक है पॉलीकैब इंडिया के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक इंदर जयसिंघानी।

Screenshot 4 9

कौन है इंदर जयसिंघानी

इंदर जयसिंघानी ने एक ऐसे ब्रह्माण्ड की रचना की है, जो आज कल के यूवा सिर्फ सपने में ही देखते है। फोर्ब्स इंडिया की 2023 की 100 भारतीयों की सूची में इंदर जयसिंघानी 32वें स्थान पर हैं। लेकिन इस पद तक पहुंचने के लिए उन्हें काफी गरीबी से ऊपर उठना पड़ा।

15 साल  की उम्र में हुई पिता की

इंदर जयसिंघानी जब 15 साल के थे तब उनके पिता की मृत्यु हो गई। इसलिए परिवार की जिम्मेदारी उनके कंधों पर आ गई। अपने बड़े भाई के साथ पारिवारिक व्यवसाय चलाने के लिए उन्हें पढ़ाई छोड़नी पड़ी। काफी मेहनत के बाद उन्होंने 1983 में पॉलीकैब कंपनी शुरू की। जो आज देश की सबसे बड़ी विद्युत उपकरण निर्माता कंपनी बन गई है। कंपनी की शुरुआत 1000 वर्ग फीट के छोटे से गैराज से हुई।

inder jaisinghani
जयसिंघानी की संपत्ति 53,000 करोड़ रुपये है

गैराज में खेली थी कंपनी

इंदर जयसिंघानी ने 1000 वर्ग फुट जमीन पर एक वर्कशॉप खोली और केबल वायर बनाना शुरू किया। इंदर जयसिंघानी ने कंपनी की मार्केटिंग और सेल्स का काम संभाला और अपने बिजनेस को बढ़ाते हुए आज हमें ये मुकाम हासिल हुआ है। 2008 में इंदर जयसिंघानी को बड़ी सफलता मिली।

एक साल में दोगुनी हुई संपत्ति

पॉलीकैब को 2019 में शेयर बाजार में सूचीबद्ध किया गया था। जिसके बाद कंपनी को बड़ी सफलता मिली। आज पॉलीकैब इंडिया की मार्केट वैल्यू 75,000 करोड़ से ज्यादा है। इंदर जयसिंघानी की नेटवर्थ एक साल में दोगुनी हो गई है। 2023 में जयसिंघानी की संपत्ति 6.4 बिलियन डॉलर यानी 53,000 करोड़ रुपये है। 2022 में उनकी संपत्ति 3.35 अरब डॉलर थी।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

sixteen − three =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।