भारत में लोगों की संपत्त‍ि में भी इजाफा - Punjab Kesari
Girl in a jacket

भारत में लोगों की संपत्त‍ि में भी इजाफा

NULL

भारत में करोड़पतियों की संख्या सबसे तेजी से बढ़ रही है। साथ ही भारतीयों की पारिवारिक संपत्ति में भी तेजी से इजाफा हो रहा है। रेटिंग एजेंसी क्रेडिट स्विस ग्लोबल वेल्थ की रिपोर्ट के मुताबिक, भारतीयों की संपत्ति वर्ष 2000 से हर साल 9.9 फीसदी की दर से बढ़ रही है, जबकि वैश्विक औसत 6 फीसदी का है।

2022 तक 3.72 लाख करोड़पति

रिपोर्ट के मुताबिक, भारतीय परिवारों के पास करीब पांच लाख करोड़ डॉलर (327 लाख करोड़ रुपए) की संपत्ति हैतेजी से बढ़ते मध्यम वर्ग के कारण भारत में अमीरों की संख्या 2022 तक 7.5 फीसदी बढ़ोतरी के साथ तीन लाख 72 हजार तक पहुंचने का अनुमान है। तब पारिवारिक संपत्ति का आंकड़ा 7.1 लाख करोड़ तक पहुंच जाएगा।

संपत्ति वृद्धि में आठवां स्थान

 देश में पिछले साल के दौरान भारतीयों की संपत्ति में 451 अरब डॉलर (29 हजार 500 अरब रुपए) का इजाफा हुआ और संपत्ति में वृद्धि के मामले में भारत दुनिया में आठवें स्थान पर पहुंच गया। रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत में संपत्ति तो बढ़ रही है, लेकिन यह कुछ लोगों का फायदा बनती जा रही है। दरअसल, देश की 92 फीसदी वयस्क आबादी के पास सात लाख रुपए से भी कम की संपत्ति है। जबकि 0.5 फीसदी यानी आधे फीसदी (42 लाख) वयस्कों की दौलत 65 लाख रुपए से ज्यादा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।