औद्योगिक उत्पादन की वृद्धि दर घटी

NULL

नई दिल्ली : पूंजीगत सामान उत्पादन में गिरावट तथा खनन गतिविधियां कमजोर पड़ने के कारण देश का औद्योगिक उत्पादन (आईआईपी) मार्च महीने में 4.4 प्रतिशत बढ़ा। औद्योगिक उत्पादन में पांच महीने में यह सबसे निम्न वृद्धि दर है। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (आईआईपी) आधारित औद्योगिक वृद्धि दर 2017-18 में 4.3 प्रतिशत रही। यह पूर्व वित्त वर्ष में 4.6 प्रतिशत रही थी। केंद्रीय सांख्यिकी कार्यालय (सीएसओ) द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार मार्च 2017 में आईआईपी वृद्धि दर 4.4 प्रतिशत रही जो इस साल मार्च की वृद्धि दर के समान ही है।

इससे पहले अक्तूबर 2017 में वृद्धि दर सबसे कम 1.8 प्रतिशत रही थी। सूचकांक में 77 प्रतिशत भारांश वाले विनिर्माण क्षेत्र की वृद्धि दर मार्च में 4.4 प्रतिशत थी, जो पिछले साल मार्च महीने में 3.3 प्रतिशत रही थी। आलोच्य महीने में खनन क्षेत्र के उत्पादन में 2.8 प्रतिशत की वृद्धि हुई जबकि मार्च 2017 में यह 10.1 प्रतिशत रही थी। इसी तरह बिजली उत्पादन की वृद्धि दर मार्च में घटकर 5.9 प्रतिशत रह गई जो कि मार्च 2017 में 6.2 प्रतिशत रही थी।

देश की हर छोटी-बड़ी खबर जानने के लिए पढ़े पंजाब केसरी अखबार।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।