सोने के भाव में आज गिरावट आई है, लेकिन यह अब भी 1 लाख प्रति दस ग्राम के रिकॉर्ड स्तर के करीब है। दिल्ली में 24 कैरेट सोने का भाव 98,500 रुपये और मुंबई में 98,300 रुपये प्रति दस ग्राम है। चांदी का भाव 1 लाख रुपये प्रति किलोग्राम के पार है। जयपुर में 24 कैरेट सोना का भाव 98,500 प्रति दस ग्राम है और 22 कैरेट सोना का भाव 90,300 प्रति दस ग्राम है। चांदी का भाव भी आसमान छू रहा है।
सोने के भाव में लगातार चौथे कारोबारी सत्र में मंगलवार को तेजी जारी रही और सुरक्षित निवेश की निरंतर मांग के चलते यह 2,048 रुपये की तेजी के साथ 1,00,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के नए उच्च स्तर पर पहुंच गया। आज 23 अप्रैल 2025 को सोने के भाव में गिरावट दर्ज की गई है। आज दिल्ली के सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोने की कीमत 98,500 रुपये प्रति दस ग्राम है। वहीं चांदी का भाव भी आसमान छू रहा है। आज चांदी का भाव 1 लाख रुपये प्रति किलोग्राम के पार पहुंच गया है।
अलग-अलग शहरों में सोने का भाव
सोने का रेट लगातार आसमान छू रहा है लेकिन आज सोने के रेट में गिरवाट आई है लेकिन सोना ने 1 लाख प्रति दस ग्राम का रिकार्ड हासिल कर दिया है। आज जानते है आपके अलग अलग राज्यों में सोने का क्या भाव है।
1. दिल्ली में 24 कैरेट सोना का भाव 98,500 प्रति दस ग्राम है और 22 कैरेट सोना का भाव 90,300 प्रति दस ग्राम है।
2. मुंबई में 24 कैरेट सोना का भाव 98,300 प्रति दस ग्राम है और 22 कैरेट सोना का भाव 90,150 प्रति दस ग्राम है।
3. जयपुर में 24 कैरेट सोना का भाव 98,500 प्रति दस ग्राम है और 22 कैरेट सोना का भाव 90,300 प्रति दस ग्राम है।
4. गाजियाबाद में 24 कैरेट सोना का भाव 98,500 प्रति दस ग्राम है और 22 कैरेट सोना का भाव 90,300 प्रति दस ग्राम है।
5. पटना में 24 कैरेट सोना का भाव 98,300 प्रति दस ग्राम है और 22 कैरेट सोना का भाव 90,150 प्रति दस ग्राम है।
पहली बार 1 लाख पार पहुंचा सोना, जानें क्यों हो रही है कीमतों में जबरदस्त बढ़ोतरी
रिकाॅर्ड पर सोना का भाव
वैश्विक व्यापार युद्ध की आशंकाओं के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के फेडरल रिजर्व में सुधार की योजना के संकेत दिए जाने के बाद निवेशकों ने सुरक्षित निवेश की ओर रुख किया। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर सोने का अगस्त डिलीवरी अनुबंध मध्य सत्र के कारोबार में 2,048 रुपये यानी 2.1% उछलकर 1,00,000 प्रति 10 ग्राम के नए शिखर पर पहुंच गया। बाद में, सोना 1,838 रुपये यानी 1.88 प्रतिशत की तेजी के साथ 99,790 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रही था।