सोने की कीमतें अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर बढ़कर 3,237 डॉलर प्रति औंस हो गई हैं। दिल्ली, मुंबई, जयपुर और अन्य शहरों में 24 कैरेट सोने का भाव 95,810 हजार प्रति दस ग्राम तक पहुंच गया है। चांदी का भाव भी 99,900 हजार रुपये किलो हो गया है। कोविड-19 के बाद यह गोल्ड का सबसे अच्छा साप्ताहिक प्रदर्शन है।
सोने की कीमतों में बीते हफ्ते 6.5 प्रतिशत का उछाल देखने को मिला है और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर कीमतें बढ़कर 3,237 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई हैं। सर्राफा बाजार की ओर जारी सोने और चांदी के अनुसार 13 अप्रैल 2025 को 22 कैरेट सोने के दाम 87,850 हजार 24 कैरेट का भाव 95, 820 हजार और 18 ग्राम सोने का रेट 71,880 रुपए पर रहा। वहीं 1 किलो चांदी का रेट 1,00, 000 रुपए रहा है। कोविड-19 के बाद गोल्ड का यह सबसे अच्छा साप्ताहिक प्रदर्शन रहा। आज 14 अप्रैल को दिल्ली में 24 कैरेट सोने का भाव 95, 810 हजार प्रति दस ग्राम है। वहीं 22 कैरेट सोने का भाव 87,840 हजार प्रति दस ग्राम है। चांदी का भाव 99,900 हजार रुपये किलो है।
रेसिप्रोकल टैरिफ का प्रभाव
सोने चांदी की कीमतों में उतार चढ़ाव की वजह राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के रेसिप्रोकल टैरिफ से वैश्वक स्तर पर बढ़ती अस्थिरता है, जिससे गोल्ड की कीमतों को सहारा मिल रहा है। गोल्ड की कीमतों में बढत ऐसे समय पर देखी जा-रही है, जब अमेरिकी शेयरों के साथ-साथ बॉन्ड में बडी बिकवाली हुई है। वैश्विक अनिश्चितता के साथ-साथ, गोल्ड के दाम में तेजी आने की वजह डॉलर का कमजोर होता है। अमेरिकी मुद्दा यूरो के मुकाबले तीन वर्षों के निचले स्तर पर पहुंच गई है, जिससे गोल्ड निवेशकों के लिए एक सुरक्षित निवेश विकल्प बना गया है।
सोने और चांदी के बढ़े भाव, सोना 95,000 हजार रुपये के पार
आज का भाव
मुंबई में आज 22 कैरेट सोने का भाव 87,690 हजार प्रति दस ग्राम रहा और 24 कैरेट सोने का भाव 95,660 हजार प्रति दस ग्राम रहा है।
चेन्नई में आज 22 कैरेट सोने का भाव 87,690 हजार प्रति दस ग्राम रहा और 24 कैरेट सोने का भाव 95,660 हजार प्रति दस ग्राम रहा है।
नोएडा में आज 22 कैरेट सोने का भाव 87,840 हजार प्रति दस ग्राम रहा और 24 कैरेट सोने का भाव 95,810 हजार प्रति दस ग्राम रहा है।
जयपुर में आज 22 कैरेट सोने का भाव 87,840 हजार प्रति दस ग्राम रहा और 24 कैरेट सोने का भाव 95,810 हजार प्रति दस ग्राम रहा है।
पटना में आज 22 कैरेट सोने का भाव 87,690 हजार प्रति दस ग्राम रहा और 24 कैरेट सोने का भाव 95,660 हजार प्रति दस ग्राम रहा है।