चीनी के भाव में गिरावट - Punjab Kesari
Girl in a jacket

चीनी के भाव में गिरावट

NULL

नई दिल्ली : चीनी का उत्पादन अधिक होने एवं रुपए की भारी तंगी चलने से मिलों से बिक्री पूरी तरह ठण्डी पड़ गयी है, जिससे आज भी 25/50 रुपए घटाकर मिलों ने व्यापार किया। हाजिर में भी चीनी 50 रुपए बढिय़ा क्वालिटी की टूट गयी। मिलों में गन्ने के बढ़ते दबाव को देखते हुए चीनी का व्यापारिक उत्पादन अनुमान 270 लाख टन के करीब पहुंचने की संभावना है, जबकि इस्मा ने 261 लाख टन का अनुमान लगाया है। इसके अलावा खांडसारी में भी 200 रुपए निकल गये।

अनाजों में बारीक चावल, धान की भारी किल्लत होने से 100/150 रुपए और उछल गये। वहीं दालों में खामोशी रही। तेल सोया 100 रुपए और उछल गया। सरसों सीड में भी 25/50 रुपए का इजाफा हो गया। किराने में लालमिर्च, दो दिनों के अंतराल 2000 से 2500 रुपए छलांग लगा गयी। वहीं बड़ी इलायची, हल्के माल असम लाइन के आने से 15/20 रुपए किलो और टूट गयी।

अधिक लेटेस्ट खबरों के लिए यहां क्लिक  करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1 × 2 =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।