मसाले, चाय, और तम्बाकू के निर्यात में उल्लेखनीय वृद्धि, भारत का कृषि निर्यात बढ़ा - Punjab Kesari
Girl in a jacket

मसाले, चाय, और तम्बाकू के निर्यात में उल्लेखनीय वृद्धि, भारत का कृषि निर्यात बढ़ा

वित्त वर्ष 2024-25 में कृषि निर्यात में 17.1% की वृद्धि

वाणिज्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, वित्त वर्ष 2024-25 में भारत का कृषि निर्यात 17.1 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 9.16 अरब डॉलर तक पहुंच गया है। तम्बाकू के निर्यात में 36.6 प्रतिशत, चाय में 10.8 प्रतिशत और मसालों में 4.7 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। कॉफी का निर्यात भी 40.3 प्रतिशत बढ़कर 1.81 बिलियन डॉलर हो गया है। तेजी से तम्बाकू का निर्यात बढ़ने के साथ 2 बिलियन डॉलर के करीब पहुँच गया है।

भारत देश कॉफी, तम्बाकू, मसालों और चाय का प्रमुख निर्यातक देश रहा है। कृषि निर्यात में भारत लगभग 50 अरब डॉलर के साथ 16 प्रतिशत का संयुक्त हिस्सा था लेकिन अब वित्त वर्ष 2024-2025 में यह 17.1 प्रतिशत की वृद्धि के साथ बढ़कर 9.16 अरब डॉलर हो गया। वित्त वर्ष 2024-25 में मसालों के निर्यात में 4.7 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। चाय के निर्यात में 10.8 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है। तम्बाकू के निर्यात में सबसे ज्यादा 36.6 प्रतिशत की वृद्धि बढ़ोतरी हुई है। कॉफी के निर्यात भी 40.3 प्रतिशत की वृद्धि से बढ़कर 1.81 बिलियन डॉलर तक पहुंच गया है।

कॉफ़ी, तम्बाकू, चाय निर्यात में वृद्धि

वाणिज्य मंत्रालय के द्वारा जारी किए गए आंकड़ो के अनुसार कॉफ़ी निर्यात वित्त वर्ष 2023-24 में 1.29 बिलियन डॉलर से 40.37 प्रतिशत बढ़कर वित्त वर्ष 2024-25 में 1.81 बिलियन डॉलर हो गया। चाय निर्यात वित्त वर्ष 2023-24 में 0.83 बिलियन डॉलर से 11.84 प्रतिशत बढ़कर वित्त वर्ष 2024-25 में 0.92 बिलियन डॉलर हो गया। तम्बाकू निर्यात वित्त वर्ष 2023-24 में 1.45 बिलियन डॉलर से 36.53 प्रतिशत बढ़कर वित्त वर्ष 2024 25 में 1.98 बिलियन डॉलर हो गया। चावल का निर्यात वित्त वर्ष 2023-24 में 10.42 बिलियन डॉलर से 19.73 प्रतिशत बढ़कर वित्त वर्ष 2024-25 में 12.47 बिलियन डॉलर हो गया।

भारत के चावल निर्यात में 20% की वृद्धि, 2024-25 में 12.47 बिलियन डॉलर के पार

तम्बाकू के निर्यात में तेजी से बढ़ोतरी

मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, वित्त वर्ष 2024-25 में संचयी गैर-पेट्रोलियम निर्यात 374.08 बिलियन डॉलर का होगा, जो वित्त वर्ष 2023-24 के 352.92 बिलियन डॉलर की तुलना में 6.0 प्रतिशत अधिक है। तम्बाकू के निर्यात में तेजी से बढ़ोतरी होने के बाद उद्योग विशेषज्ञ का कहना है कि वर्ष 2014-2015 में निर्यात सिर्फ 0.88 बिलियन डॉलर से 0.98 बिलियन डॉलर के बीच ही था लेकिन अब तेजी से निर्यात बढ़ने के साथ 2 बिलियन डॉलर के करीब पहुँच गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

18 + 10 =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।