कपास उत्पादन वर्ष 2017-18 सत्र में 375 लाख गांठ होने की उम्मीद - Punjab Kesari
Girl in a jacket

कपास उत्पादन वर्ष 2017-18 सत्र में 375 लाख गांठ होने की उम्मीद

NULL

मुंबई : एक अक्तूबर से शुरू होने वाले वर्ष 2017-18 सत्र के दौरान कपास उत्पादन 375 लाख गांठ होने का पहला अनुमान लगाया गया है।
भारतीय कपास संघ (सीएआई) ने यहां एक बयान में कहा कि यह अनुमान पिछले साल के फसल 337.25 लाख गांठ के मुकाबले 37.75 लाख गांठ अधिक है। कपास की एक गांठ 170 किग्रा की होती है। इसमें कहा गया है कि फसल वर्ष 2017-18 के लिए फसल अनुमान में वृद्धि का कारण पिछले फसल वर्ष के मुकाबले कपास खेती का रकबा बढ़ना है।

कपास खेती का रकबा वर्ष 2017-18 के दौरान पिछले वर्ष के मुकाबले करीब 19 प्रतिशत अधिक होने का अनुमान लगाया गया है। हालांकि सीएआई ने अनुमान व्यक्त किया है कि पिंक वॉल वोर्म्स द्वारा क्षति पहुंचाये जाने के कारण इस वर्ष प्रति हेक्टेयर उत्पादन करीब नौ प्रतिशत कम होने का अनुमान है। सीएआई का अनुमान है कि वर्ष 2017-18 के लिए कुल कपास आपूर्ति 422 लाख गांठ रहेगी। इसमें वर्ष के आरंभ में 30 लाख गांठ का पिछले साल का बचा हुआ स्टॉक और 17 लाख गांठों का किया गया आयात भी शामिल है। कपास की घरेलू खपत 320 लाख गांठ होने का अनुमान है जबकि इसका निर्यात करीब 63 लाख गांठ होने का अनुमान है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।