110 दिन बाद भी घरेलू स्तर पर पेट्रोल-डीजल की कीमतें स्थिर, अंतराष्ट्रीय बाजार में बनी हुई है तेजी - Punjab Kesari
Girl in a jacket

110 दिन बाद भी घरेलू स्तर पर पेट्रोल-डीजल की कीमतें स्थिर, अंतराष्ट्रीय बाजार में बनी हुई है तेजी

पेट्रोल और डीजल की कीमतें स्थिर बनी हुई है। हालांकि अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमत में

आज देश में लगातार 110 दिन बाद भी पेट्रोल और डीजल की कीमतें स्थिर बनी हुई है। हालांकि अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमत में लगातार तेजी जारी है। केंद्र सरकार द्वारा पेट्रोल और डीजल पर उत्पाद शुल्क में क्रमश: पांच और 10 रुपये घटाने की घोषणा के बाद 04 नवंबर 2021 को ईंधन की कीमतों में तेजी से कमी आई थी। इसके बाद राज्य सरकार के मूल्य वर्धित कर (वैट) कम करने के फैसले के बाद राजधानी दिल्ली में भी वैट को कम करने का निर्णय लिया गया।

रोजाना होती है कीमतों की समीक्षा
केंद्र द्वारा उत्पाद शुल्क में कटौती के बाद अधिकांश राज्य सरकारों और केंद्र शासित प्रदेशों ने भी पेट्रोल और डीजल पर मूल्य वर्धित कर (वैट) कम कर दिया था, जिससे आम आदमी को काफी राहत मिली थी। पेट्रोल-डीजल के मूल्यों की नित्य प्रतिदिन समीक्षा होती है और उसके आधार पर प्रतिदिन सुबह छह बजे से नयी कीमतें लागू की जाती हैं।

महानगरों में तेल की कीमतें

दिल्ली            95.41                            86.67

मुंबई             109.98                           94.14

चेन्नई             101.40                           91.43

कोलकाता    104.67                            89.79

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।