ब्याज दरें बढ़ने की संभावना

NULL

मुंबई : भारतीय रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) की बैठक का विवरण सामने आने के बाद विश्लेषकों का मानना है कि इससे केंद्रीय बैंक द्वारा भविष्य में नीतिगत दर बढ़ाने की संभावना बढ़ गई है। बैठक के विवरण के अनुसार केन्द्रीय बैंक भविष्य में सख्त रुख अपना सकता है। घरेलू रेटिंग एजेंसी इक्रा के नोट में कहा गया है कि एमपीसी बैठक के ब्योरे से संकेत मिलता है कि यदि मुख्य मुद्रास्फीति तय लक्ष्य से आगे निकलती है तो रिजर्व बैंक ब्याज दरों में बढ़ोतरी करेगा।

जापान की ब्रोकरेज कंपनी नोमूरा ने भी बैठक के ब्योरे को सख्त बताया है जिससे ब्याज दर वृद्धि की संभावना बढ़ जाती है। वहीं अमेरिकी ब्रोकरेज एजेंसी मॉर्गन स्टेनली ने कहा कि ब्योरे की भाषा समान है, लेकिन डिप्टी गवर्नर विरल आचार्य की सांमजस्य बिठाने के रुख से हटने की टिप्पणी हैरान करने वाली है। मॉर्गन स्टेनली के विश्लेषकों का कहना है कि अभी तक ब्याज दरों में बढ़ोतरी नहीं हुई है लेकिन बैठक के ब्योरे से इनमें उम्मीद से पहले वृद्धि का जोखिम बढ़ा है।

अधिक जानकारियों के लिए बने रहिये पंजाब केसरी के साथ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।