अमेजन के सीईओ बने सबसे अमीर व्यक्ति - Punjab Kesari
Girl in a jacket

अमेजन के सीईओ बने सबसे अमीर व्यक्ति

NULL

न्यूयॉर्क: अमेजन के सीईओ जेफ बेजोस अब तक केसबसे अमीर व्यक्ति बन गए हैं। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, ब्लूमबर्ग और फोर्ब्स दोनों ने अपने अरबपतियों की सूची में बेजोस को सबसे ऊपर रखा है। ब्लूमबर्ग ने कहा कि बुधवार तक बेजोस की संपत्ति 106 अरब डॉलर पर पहुंच गई है जबकि फोर्ब्स ने इसे 105 अरब डॉलर बताया है। इससे पहले यह रिकॉर्ड माइक्रोसॉफ्ट के संस्थापक बिल गेट्स के नाम था। 1999 में उनकी कुल संपत्ति 100 अरब डॉलर थी।

बेजोस की ज्यादातर संपत्ति उनके पास मौजूद अमेजन के 7.89 करोड़ शेयर से आती हैं। अमेजन (एएमजेडएन) के शेयर 2017 में करीब 57 प्रतिशत पर पहुंच गए थे। बिल गेट्स अभी भी सबसे अमीर व्यक्तियों की सूची में दूसरे स्थान पर काबिज है। उनकी कुल संपत्ति करीब 92 अरब हैं।

24X7 नई खबरों से अवगत रहने के लिए क्लिक करे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।