बिन्नी बंसल ने टाइगर ग्लोबल को बेचे फ्लिपकार्ट के शेयर

फ्लिपकार्ट के सह-संस्थापक बिन्नी बंसल ने ई-कॉमर्स कंपनी (फ्लिपकार्ट) में अपने शेयरों को वैश्विक कोष टाइगर ग्लोबल को

नई दिल्ली : फ्लिपकार्ट के सह-संस्थापक बिन्नी बंसल ने ई-कॉमर्स कंपनी (फ्लिपकार्ट) में अपने शेयरों को वैश्विक कोष टाइगर ग्लोबल को 1.4 करोड़ डॉलर से अधिक (100 करोड़ रुपये से ऊपर) में बेचा है। डेटा इंटेलीजेंस प्लेटफॉर्म पेपर डॉट वीसी के पास मौजूद दस्तावेज से यह जानकारी हुई। 
पेपर डॉट वीसी ने कहा कि फ्लिपकार्ट की ओर से शेयर बाजारों को दी गयी जानकारी संकेत मिलता है कि बिन्नी बंसल ने वॉलमार्ट के फ्लिपकार्ट का अधिग्रहण करने के बाद तीसरी बार शेयरों की बिक्री की है। इस बार बंसल ने अपने हिस्सेदारी टाइगर ग्लोबल के दो फंड्स को हस्तांतरित की है। 
इसमें कहा गया है कि बंसल ने मौजूदा शेयरधारक इंटरनेट फंड lll प्रा. लिमिटेड को 47,759 इक्विटी शेयर और टाइगर ग्लोबल एट होल्डिंग्स को 54,596 शेयर बेचे। पेपर वीसी ने कहा कि हमारा अनुमान है कि यह बिक्री सौदा सबसे कम स्तर पर 1.45 करोड़ डॉलर में हुआ होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।