एयरटेल को बड़ा नुकसान

NULL

नई दिल्ली : भारती एयरटेल का एकीकृत शुद्ध लाभ मार्च 2018 को समाप्त तिमाही में लगभग 78 प्रतिशत घटकर 83 करोड़ रुपये रह गया। घरेलू दूरसंचार क्षेत्र में शुल्क दरों की लड़ाई व अंतर्राष्ट्रीय टर्मिनेशनल शुल्कों में कटौती के बीच कंपनी के मुनाफे में यह कमी आई है। सुनील भारती मित्तल की अगुवाई वाली इस दूरसंचार कंपनी ने जनवरी- मार्च 2017 की अवधि में 373 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया था। आलोच्य तिमाही में कंपनी का कुल कारोबार 10.5 प्रतिशत घटकर 19,634 करोड़ रुपये रह गया जो पूर्व वित्त वर्ष में 21,935 करोड़ रुपये रहा था।

इसी तरह मार्च 2018 को समाप्त पूरे वित्त वर्ष के लिए एयरटेल का शुद्ध लाभ 1099 करोड़ रुपये रहा जो सालाना आधार पर 71 प्रतिशत से अधिक की गिरावट दिखाता है। कंपनी ने 2016-17 में 3800 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया था। इस दौरान कंपनी का कुल कारोबार 12.3 प्रतिशत घटकर 83,688 करोड़ रुपये रहा।

24X7  नई खबरों से अवगत रहने के लिए यहाँ क्लिक करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।