संतुलित जीवन जीना सिखाता है आयुर्वेद : कोविंद - Punjab Kesari
Girl in a jacket

संतुलित जीवन जीना सिखाता है आयुर्वेद : कोविंद

NULL

नई दिल्ली : भारत के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद द्वारा राष्ट्रपति भवन, नई दिल्ली में पंडित रामनारायण शर्मा राष्ट्रीय आयुर्वेद पुरस्कार से सात आयुर्वेद विद्वानों को सम्मानित किया गया। इसमें 2008 का वैद्य विवेकानंद पांडे दिल्ल, 2009 का वैद्य रामचंद्र बल्लाल गोगटे पुणे, 2010 का वैद्य जयप्रकाश नारायण बेंगलुरु, 2011 का वैद्य जी.पी. दुबे वाराणसी, 2012 का कृष्णचंद्र चुनेकर वाराणसी, 2013 का वैद्य सिद्धिनंदन मिश्र रांची तथा 2014 का वैद्य बनवारीलाल गौड़ जयपुर को पुरस्कार प्रदान किए गए।

पुरस्कार के रूप में दो लाख रुपए की नकद राशि, भगवान धन्वंतरी चांदी की प्रतिमा और प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाता है। राष्ट्रपति महोदय ने समारोह में संबोधित करते हुए कहा कि आधुनिक जीवन शैली के कारण होने वाले रोग पूरी दुनिया में तेजी से फैल रहे हैं। कार्यक्रम में वैद्य धर्मवीर, एम्स के डीन वैद्य पी.के. प्रजापति, बैद्यनाथ के प्रधान वैद्य रमेश शर्मा, पद्मनाभ गोगटे, डॉ. वी.एन. शर्मा, सिद्धेश शर्मा आदि गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

अधिक जानकारियों के लिए यहाँ क्लिक करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।