इस मार्किट में किलो के हिसाब से बिकते हैं लैपटॉप, ग्राहकों का लगता है तांता - Punjab Kesari
Girl in a jacket

इस मार्किट में किलो के हिसाब से बिकते हैं लैपटॉप, ग्राहकों का लगता है तांता

NULL

आजकल गैजेट हमारी डेली लाइफ का हिस्सा बन गए है। इसमें मोबाइल फ़ोन से लेकर कंप्यूटर और लैपटॉप तक शामिल है जिनके बिना हम रोजाना के काम पूरे नहीं कर सकते। खासकर लैपटॉप पढने वाले छात्रों से लेकर बिसनेसमेन तक के लिए एक बड़ा जरूरी गैजेट है। लेकिन अब भी लैपटॉप खासे महंगे हैं, जिस वजह से यह हर किसी के बजट में नहीं समाते।

1 818अगर आप भी अपने लिए लैपटॉप लेना चाहते हैं और महंगा होने की वजह से नहीं खरीद पाते तो यह खबर खास तौर पर आपके लिए ही है। आज हम आपको बताने वाले है की आप सस्ते और अच्छे लैपटॉप कहाँ से ले सकते है। अगर आप दिल्ली या एनसीआर में रहते है तो आपने दिल्ली के नेहरु पैलेस की कंप्यूटर मार्किट के बारे में जरूर सुना होगा।

2 538इस मार्किट को एशिया की सबसे बड़ी कंप्यूटर मार्किट के रूप में जाना जाता है। यहां कंप्यूटर से जुड़ी हर चीज आसानी से और सस्ती दरों पर मिल जाती हैं। अगर आप इस मार्केट में पहली बार भी जाएं तो यहां से इतने सस्ते में कंप्यूटर पार्ट्स खरीदकर ला सकते हैं, जितने देश के किसी भी कोने में नहीं मिलेंगे।

3 437नेहरू पैलेस को एशिया की सबसे सस्ती कंप्यूटर मार्केट भी कहा जाता है। अगर आप लैपटॉप खरीदना चाहते हैं तो यहां आपको किलो के हिसाब से भी लैपटॉप मिल जाते हैं। यह कीमत 3000 रुपये किलो से शुरू हो सकती है। जी हाँ ये हकीकत है की यहाँ आपको कंप्यूटर से जुड़ा हर सामान बेहद सस्ते दामों पर मिल जाएगा।

4 445यहाँ पर सामान इतना सस्ता होने के पीछे वजह ये है की थोक मार्किट है और साथ ही नेहरु पैलेस मार्किट में दुकानदारों के बीच कम्पटीशन भी बहुत है। इस वजह से दुकानदार सस्ते मार्जिन पर ग्राहकों को सामान दे देते है।

5 270दिल्ली में माल इंपोर्ट होने की वजह से इसे नेहरू पैलेस पहुंचाने में फ्रेट चार्ज कम से कम लगता है, जबकि देश के अन्य हिस्सों में फ्रेट पर भारी खर्च होता है। यहां के सभी इंपोटर बड़ी मात्रा में माल इंपोर्ट करते हैं, जबकि देश के अन्य हिस्सों में इंपोर्टर कम माल लेते हैं, इसलिए नेहरू पैलेस में हमेशा सस्ता सामान मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

20 − six =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।