Yamuna Expressway पर टोल बढ़ाने के प्रस्ताव पर लगी मुहर, 1 अक्टूबर से सफर करना पड़ेगा महंगा - Punjab Kesari
Girl in a jacket

Yamuna Expressway पर टोल बढ़ाने के प्रस्ताव पर लगी मुहर, 1 अक्टूबर से सफर करना पड़ेगा महंगा

Yamuna Expressway: यमुना एक्सप्रेसवे पर अब लोगों को सफर करना महंगा पड़ेगा। दरअसल, एक अक्टूबर से टोल की दरें बढ़ाने का फैसला लिया गया है। यमुना प्राधिकरण की गुरुवार को हुई बोर्ड बैठक में एक अहम फैसला लिया गया। इससे आम जनता की जेब पर भार बढ़ने जा रहा है। इस बोर्ड बैठक में यमुना एक्सप्रेसवे पर टोल रेट को बढ़ाए जाने के प्रस्ताव पर मुहर लग गई है। इसके बाद 1 अक्टूबर से नई दरें लागू कर दी जाएगी। यमुना एक्सप्रेसवे से रोजाना लगभग 35,000 वाहन गुजरते हैं।

Highlights

  • यमुना प्राधिकरण ने 1 अक्टूबर से टोल की दरें बढ़ाई
  • यमुना एक्सप्रेसवे पर टोल की दरें 2021-22 के बाद बढ़ाई जा रही
  • 82वीं बोर्ड बैठक में टोल दर वृद्धि के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई

जानकारी के मुताबिक नई बढ़ी दरों में दुपहिया, थ्री-व्हीलर और रजिस्टर्ड ट्रैक्टर के लिए 247.50 रुपए वसूले जाएंगे। वहीं, कार, जीप, वैन और हल्के वाहन के लिए 486.75 रुपए एवं बस-ट्रक से 1,542.75 रुपए वसूल किए जाएंगे। यमुना एक्सप्रेसवे एनसीआर से सीधे मथुरा, आगरा और आगे जाने वाले लखनऊ एक्सप्रेसवे से जुड़ता है। इस पर वाहनों का अत्यधिक दबाव बना रहता है। 165 किलोमीटर लंबे इस एक्सप्रेसवे पर तीन टोल पड़ते हैं, जो नोएडा के जेवर, मथुरा और आगरा में हैं।

1 अक्टूबर से नई दरें होगी लागू

यमुना प्राधिकरण के सीईओ अरुणवीर सिंह ने बताया कि पिछले दो साल से लगातार टोल प्रशासन की तरफ से दरों को बढ़ाने की मांग की जा रही थी। लेकिन, हर बार बोर्ड बैठक में प्रस्ताव को खारिज कर दिया जा रहा था। इस बार फिर बोर्ड बैठक में इस प्रस्ताव को रखने के लिए पत्र भेजा गया था। इस बार इस प्रस्ताव पर मुहर लगा दी गई है। बढ़ी हुई दरें 1 अक्टूबर से लागू की जाएगी।

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

19 + four =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।