जाने किन-किन देशों में चलता है भारत का रुपया ? - Punjab Kesari
Girl in a jacket

जाने किन-किन देशों में चलता है भारत का रुपया ?

रुपया सिर्फ भारत की ही नहीं बल्कि कई और देशों की भी करेंसी है, लेकिन हर देश के रुपए की कीमत डॉलर के मुकाबले अलग-अलग है। आज हम जानेंगे ऐसे कुछ देशों के बारे में जिनकी करेंसी रुपया है।

istockphoto 1082529678

भारत: रुपया शब्द संस्कृत की शब्दावली से लिया गया है, जिसका मतलब चांदी का सिक्का होता है। भारत में रुपए की हिस्ट्री सदियों पुरानी है, हर राज्य की अपनी करेंसी थी लेकिन आजादी के बाद पूरे देश कि एक करेंसी कर दी गई।

rupee 4395523640

पाकिस्तान: भारत से अलग होनें के बाद शुरू में पाकिस्तान ने ब्रिटिश इंडिया नोट और सिक्के ही इस्तेमाल किए लेकिन इन नोटों और सिक्कों पर पाकिस्तान कि मुहर होती थी। 1948 में इन्होंने नए नोट बनाए जो, भारत के नोटों जैसे ही थे, लेकिन इसमें फोटो पाकिस्तान के फाउंडर की थी।

IMAGE1657697605

श्रीलंका: श्रीलंका की करेंसी कई बार बदली गई है लेकिन 1 जनवरी 1975 से रुपया वहां की ऑफिशल करेंसी बना दी गई।

images 22

नेपाल: नेपाल में पहले चांदी की मुहरे चलती थीं, लेकिन 1932 में रुपया वहां कि ऑफिशियल करेंसी बना दी गई। फिलहाल नेपाल का सबसे बड़ा नोट 1000 रुपए का है.

nepalese rupee a background 1140331166 9485922267eb4f0ea9da5e3ad5d9e806

मॉरीशस: मॉरीशस में पहली बार नोट 1877 में छापे गए थे. यहां ज्यादा पॉपुलेशन भारतीय लोगों की है इसलिए कई बार नोटों का मूल्य भोजपुरी और तमिल भाषा में लिखा जाता है।

billetes isla mauricio

इंडोनेशिया: इंडोनेशिया कि करेंसी का नाम रुपियाह है और डॉलर के मुकाबले इसकी कीमत कम है। इसलिए वहां बड़े नोटों का ट्रेंड है, वहां सबसे बड़ा नोट 1 लाख रुपियाह का है.

Rupiahseri2022

सेशल्स: इस देश कि करेंसी भी रूपया ही है, 1914 में यहां पहली बार नोट और सिक्के छापे गए थे।

71vwGtHQZL.ACUF10001000QL80

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

fifteen − 10 =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।