2017 में हवाई किराया औसतन 18% सस्ता हुआ : प्रभु  - Punjab Kesari
Girl in a jacket

2017 में हवाई किराया औसतन 18% सस्ता हुआ : प्रभु 

NULL

मुंबई : वित्त वर्ष 2013-14 की तुलना में 2017-18 में हवाई यात्रा का किराया औसतन 18% सस्ता हुआ है। जबकि घरेलू हवाई यात्रा करने वाले यात्रियों की संख्या में सालाना आधार पर 19% की बढ़ोत्तरी देखी गई है। नरेंद्र मोदी सरकार के चार साल पूरे होने पर शुरु किए गए अभियान ‘ साफ नीयत , सही विकास ’ के संबंध में कई ट्वीट की श्रृंखला में नागर विमानन मंत्री सुरेश प्रभु ने आज यह बात कही। उन्होंने ट्वीट किया कि मंत्रालय ‘ मेक इन इंडिया ’ पहल के तहत विमानों के घरेलू उत्पादन का खाका तैयार करने पर काम कर रहा है। उन्होंने कहा , ‘‘ 2015 की तुलना में 2017 में हवाई यात्रा किराये में औसतन 18% की कमी आयी है। इसने हवाई यात्रा को सर्वसुलभ बनाया है। ’’ अन्य ट्वीट में प्रभु ने कहा , ‘‘2017-18 में घरेलू विमानन कंपनियों से 12 करोड़ से ज्यादा लोगों ने यात्रा की जबकि 2013-14 में यह संख्या 6.1 करोड़ थी। यह यात्रियों की संख्या में सालाना आधार पर 19% वृद्धि को दिखाता है।

24X7 नई खबरों से अवगत रहने के लिए क्लिक करे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।