जीएसटी के बाद बिहार-झारखंड में बढ़ा कर संग्रह - Punjab Kesari
Girl in a jacket

जीएसटी के बाद बिहार-झारखंड में बढ़ा कर संग्रह

NULL

जमशेदपुर : बिहार और झारखंड में माल एवं सेवा कर (जीएसटी) लागू होने के बाद चालू वित्त वर्ष के दौरान राजस्व संग्रह पिछले साल की तुलना में बढ़ गया है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने आज इसकी जानकारी दी। केंद्रीय जीएसटी और केंद्रीय उत्पाद कर (बिहार/झारखंड) के मुख्य आयुक्त शिव नारायण सिंह ने बताया कि जीएसटी के बाद राजस्व संग्रह बिहार में 35 प्रतिशत तथा झारखंड में 20 प्रतिशत बढ़ा है।

उन्होंने कहा कि ऑनलाइन जीएसटी दायर कने की सभी दिक्कतों को प्रक्रिया को आसान बना हल कर लिया गया है। इसमें दिक्कत की शिकायत करने वाले व्यापारी अब आसानी से ऑनलाइन या सेवा केंद्र के जरिये रिटर्न दायर कर पा रहे हैं। जीएसटी क्रियान्वयन के बाद देश भर में करीब एक करोड़ कारोबारी पंजीयन करा चुके हैं। जीएसटी और केंद्रीय उत्पाद कर (जमशेदपुर) के आयुक्त अजय पांडेय भी संवाददाता सम्मेलन में उपस्थित थे। उहोंने कहा कि जमशेदपुर सर्किल में इस दौरान कर संग्रह 10 प्रतिशत बढ़ा है।

अधिक जानकारियों के लिए यहाँ क्लिक करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।