भारत पर हुए 4.36 लाख साइबर हमले - Punjab Kesari
Girl in a jacket

भारत पर हुए 4.36 लाख साइबर हमले

भारत से ऑस्ट्रिया में 12,540 साइबर हमले, नीदरलैंड में 9,267 हमले, ब्रिटेन में 6,347 हमले, जापान में 4,701

नई दिल्ली : देश को 2018 की पहली छमाही में सबसे ज्यादा साइबर हमले रूस, अमेरिका, चीन और नीदरलैंड जैसे देशों की ओर से झेलने पड़े हैं। साइबर सुरक्षा कंपनी एफ-सिक्योर के मुताबिक जनवरी-जून 2018 में इस तरह की 4.36 लाख से ज्यादा घटनाएं हुईं। वहीं इस अवधि में भारत की ओर किए गए साइबर हमले झेलने वाले शीर्ष पांच देश ऑस्ट्रिया, नीदरलैंड, ब्रिटेन, जापान और यूक्रेन हैं।

इन देशों पर भारत से कुल 35,563 साइबर हमले किए गए। रूस से भारत में 2,55,589 हमले, अमेरिका से 1,03,458 हमले, चीन से 42,544 हमले, नीदरलैंड से 19,169 हमले और जर्मनी से 15,330 हमले यानी कुल 4,36,090 साइबर हमले हुए। वहीं भारत से ऑस्ट्रिया में 12,540 हमले, नीदरलैंड में 9,267 हमले, ब्रिटेन में 6,347 हमले, जापान में 4,701 हमले और यूक्रेन में 3,708 हमले किए गए।

साइबर सुरक्षा को और चाक-चौबंद करेगा भारतीय रिजर्व बैंक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।