बिगड़ी तबियत के बाद हॉस्पिटल में एडमिट हुईं Zareen Khan, एक्ट्रेस ने खुद दिया अपना हेल्थ अपडेट - Punjab Kesari
Girl in a jacket

बिगड़ी तबियत के बाद हॉस्पिटल में एडमिट हुईं Zareen Khan, एक्ट्रेस ने खुद दिया अपना हेल्थ अपडेट

बॉलीवुड एक्ट्रेस जरीन खान को लेकर इस वक़्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है। एक्ट्रेस की हालत

बॉलीवुड एक्ट्रेस जरीन खान को लेकर इस वक़्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है। एक्ट्रेस की हालत काफी खराब है। यहां तक कि उन्हें हॉस्पिटल में भी एडमिट करवाया गया है। लेकिन सवाल ये है कि उन्हें हुआ क्या है और अब उनकी तबियत कैसी है। तो आपकी जानकारी के लिए बता दें, जरीन खान को तेज बुखार है और वो शरीर के दर्द से जूझ रही हैं। हालत बिगड़ने के बाद उन्हें हॉस्पिटल में ए़डमिट करवाया गया। 
1692187056 [image] 8465527
दरअसल, एक्ट्रेस को डेंगू हुआ है और वो हॉस्पिटल में डॉक्टर्स की निगरानी में आराम कर रही हैं। खुद जरीन खान ने अब सोशल मीडिया पर अपने फैंस को अपना हेल्थ अपडेट दिया है। उन्होंने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक स्टोरी शेयर कर अपने चाहने वालों को इसकी जानकारी दी है। हाल ही में जरीन ने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी लगाई थी जिसमें उनके हाथ पर ड्रिप लगी हुई नज़र आ रही थी। हालांकि एक्ट्रेस ने बाद में वो स्टोरी अपने अकाउंट से डिलीट कर दी। 
1692187017 whatsapp image 2023 08 16 at 11 44 31 am
वहीं, अब एक्ट्रेस ने अपनी अगली स्टोरी में जूस के ग्लास की तस्वीर शेयर की है। इस फोटो के साथ उन्होंने लिखा, ‘रिकवरी मोड।’ आपको बता दें, एक्ट्रेस ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए लोगों से डेंगू से बचने के लिए सावधानी बरतने की भी अपील की है। उन्होंने बताया था कि देश में डेंगू का आतंक इस वक़्त किस कदर छाया हुआ है। ऐसे में उन्होंने सावधानी बरतने के लिए फैंस से गुहार लगाई थी। 
1692187028 [image] 5884024
आपकी जानकारी के लिए बता दें, मुंबई में डेंगू के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। अब एक्ट्रेस जरीन खान कि इसका शिकार हो चुकी हैं। ऐसे में फैंस अब एक्ट्रेस को लेकर टेंशन में हैं। सभी चाहते हैं कि वो जल्द से जल्द ठीक होकर अपने घर वापिस लौट आएं। एक्ट्रेस के इस पोस्ट के बाद सोशल मीडिया यूज़र्स ने उनकी सलामती की दुआ मांगनी शुरू कर दी है। अब देखने होगा कि कब एक्ट्रेस ठीक होकर अपनी घर पर लौटती हैं।  
1692187044 [image] 7253400
वहीं, बात अगर एक्ट्रेस के वर्कफ्रंट की करें तो, जरीन खान अबतक कई फिल्मों में लीड रोल करते नज़र आ चुकी है। उन्होंने सलमान खान के साथ अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था। वीर के बाद वो हेट स्टोरी 3 में भी दिखाई दे चुकी हैं। इसके अलावा उन्होंने पंजाबी, तमिल और तेलुगू फिल्मों में भी अपनी एक्टिंग का जलवा दिखाया है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

18 + 14 =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।