जायरा छेड़छाड़ मामला : आरोपी यात्री के खिलाफ धारा 354 के तहत FIR दर्ज - Punjab Kesari
Girl in a jacket

जायरा छेड़छाड़ मामला : आरोपी यात्री के खिलाफ धारा 354 के तहत FIR दर्ज

NULL

विस्तारा की फ्लाइट में छेड़छाड़ का शि‍कार हुईं ‘दंगल गर्ल’ जायरा वसीम ने आखि‍रकार आरोपी के खि‍लाफ FIR दर्ज करवा दी है। ये FIR जायरा ने मुंबई के सहर पुलिस थाने में दर्ज करवाई है। वही, मुंबई पुलिस ने धारा 354 (छेड़छाड़) और POCSO अधिनियम के तहत शि‍कायत दर्ज कर ली है।

चूंकि जायरा माइनर हैं इसलिए ये मामला POCSO अधिनियम के तहत दर्ज किया गया है। एक्ट्रेस के साथ छेड़छाड़ के इस मामले में पुलिस के पास हादसे को अंजाम देने वाले यात्री की जानकारी पहुंच चुकी है।

जानकारी के मुताबिक, विस्तारा एयरलाइंस की ओर से जायरा के साथ छेड़खानी करने वाले यात्री के बारे में सारी जानकारी मुंबई पुलिस और मिनिस्ट्री ऑफ सिविल एविएशन और DGCA को दे दी गई है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, ये यात्री भारतीय ही है। पुलिस जल्द से जल्द इस यात्री तक पहुंचने की कोशिश कर रही है। इस मामले में एयरलाइन कंपनी ने क्रू मेंबर्स के बयान भी ले लिए हैं। ये सारी जानकारी भी पुलिस तक पहुंचाई जा रही है।

police

दिल्ली से मुंबई फ्लाइट से सफर कर रहीं एक्ट्रेस जायरा वसीम के साथ हुई छेड़खानी की घटना के बाद मुंबई पुलिस खुद इस मामले में जायरा का बयान लेने होटल पहुंची थी। जानकारी के मुताबिक जायरा ने कुछ समय मांगा उसके बाद अब मुंबई पुलिस की महिला ऑफिसर ने जायरा का बयान दर्ज कर इस मामले की छानबीन शुरू कर दी है। मुंबई पुलिस ने इस मामले की जांच के लिए फ्लाइट में जायरा के साथ बैठे बाकी यात्रि‍यों की लिस्ट भी तैयार कर ली है। वही, बाकी यात्रि‍यों के बयानों को गवाह के रूप में दर्ज किया जाएगा।

क्या है मामला ?

‘दंगल’ गर्ल ने आरोप लगाया है कि विस्तारा की फ्लाइट में उनके पीछे बैठे शख्स ने उनके साथ छेड़छाड़ की। उन्होंने कहा कि अधेड़ उम्र का एक शख्स अपने पैर उनकी पीठ और गर्दन पर रगड़ रहा था। जायरा का आरोप है विस्तारा के केबिन क्रू ने भी उनकी मदद नहीं की। जायरा जब मुंबई पहुंची तो उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक लाइव वीडियो भी किया।

इस लाइव वीडियो में उन्होंने अपने साथ हुई आपबीती के बारे में बताया उन्होंने कहा, वहां सभी लोग मौजूद थे, लेकिन किसी ने मेरी मदद नहीं की। ये सही नहीं है। जायरा ने रोते हुए पूछा कि क्या हम ऐसे ही लड़कियों की सुरक्षा करने वाले हैं? जायरा ने वीडियो में रोते हुए कहा कि ये भयानक है।

Zaira Wasim

जायरा का कहना है कि वो फ्लाइट में ही उस शख्स का वीडियो बनाना चाहती थीं, लेकिन रोशनी कम होने की वजह से ये मुमकिन नहीं हो पाया। जायरा के मुताबिक जिस वक्त उस शख्स ने ऐसी हरकत की वो लगभग सो चुकी थीं, लेकिन उसके पैर के स्पर्श से उनकी आंख खुल गई। ये हादसा तब हुआ जब वो विस्तारा कम्पनी की फ्लाइट से दिल्ली से मुम्बई जा रहीं थीं। इस मामले में विस्तारा की ओर से कहा गया है कि वे इस मामले में पूरी जांच करेंगे और जायरा को हर किस्म का सपोर्ट करेंगे। इस तरह के मामलों में हम जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाते हैं।

लेटेस्ट खबरों के लिए यहां क्लिक करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।