Yuvika- Prince Lohri 2025: तलाक की खबरों के बीच बेटी संग युविका-प्रिंस ने मनाई लोहड़ी - Punjab Kesari
Girl in a jacket

Yuvika- Prince Lohri 2025: तलाक की खबरों के बीच बेटी संग युविका-प्रिंस ने मनाई लोहड़ी

तलाक की अफवाहों के बावजूद युविका-प्रिंस ने बेटी संग मनाई लोहड़ी

473667346184843213390499744441378003801986861n

युविका चौधरी और प्रिंस नरूला पिछले कई दिनों से अपनी अनबन की खबरों को लेकर चर्चा में हैं, लेकिन दोनों एकसाथ अपनी लाडली बेटी के साथ लोहड़ी सेलिब्रेट करते दिखे

473564284184843213420499749036035638334220948n

प्रिंस नरूला ने अपने लोहड़ी सेलिब्रेशन की फोटोज सोशल मीडिया के जरिए फैंस के साथ शेयर की, जिसमें वो अपनी पत्नी युविका चौधरी और बेटी एकलीन के साथ नजर आए

473169772184843213180499742466918031490289271n

युविका चौधरी इस सेलिब्रेशन के लिए पंजाबी लुक में नजर आई, उन्होंने रेड कलर का अनारकली सूट पहना हुआ है, अपना लुक एक्ट्रेस ने मांग टीका और हैवी झुमकों के साथ पूरा किया

473667346184843213390499744441378003801986861n

वहीं प्रिंस कुर्ता पजामा में काफी जच रहे हैं, लेकिन कपल की इन तस्वीरों में सबसे क्यूट उनकी लाडली बेटी एकलीन लग रही हैं

473448620184843213450499748927492777128045221n

दरअसल कपल की अपनी बेटी के साथ ये पहली लोहड़ी है, इस दौरान एकलीन येलो कलर के लहंगा चोली में बेहद ही प्यारी लग रही हैं, तस्वीरों में प्रिंस ने उनके फेस पर एक हार्ट इमोजी बनाई है

464877812184630612030300862220279234128907969n

इन तस्वीरों को शेयर करते हुए प्रिंस ने कैप्शन में लिखा कि, ‘हमारी पहली लोहड़ी..फैमिली. फैंस अब कपल की तस्वीरों को खूब पसंद कर रहे हैं

464907819184630612540300862718107350447770537n

वहीं इससे पहले प्रिंस अकेले ही अपनी बेटी के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करते नजर आए थे, ये तस्वीरें भी खूब वायरल हुई थी

471794920184738193350300864735275945255644953n

बता दें कि प्रिंस और युविका अपनी बेटी के जन्म के बाद से ही तलाक की खबरों को लेकर चर्चा में हैं, हालांकि कपल ने इसपर कोई रिएक्शन नहीं दिया है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।