कभी नहीं भूल पाएंगे आप दूरदर्शन के यह फेमस शो - Punjab Kesari
Girl in a jacket

कभी नहीं भूल पाएंगे आप दूरदर्शन के यह फेमस शो

NULL

भारत को आजाद हुए 70 साल पूरे हो चुके हैं। और इतने सालों में बहुत से बदलाव भी देखने को मिले हैं। इसमें जो सबसे ज्यादा बदलाव देखने को मिला वो मनोरंजन है। जब लोगों के लिए टाइम पास का जरिया नहीं होता था तो तब एक हमारे पास एंटरटेनमेंट का साधन होता था और वह है दूरदर्शन।

1 553

लेकिन वहीं आज टीवी पर इतने चैनल उपलब्ध है कि दूरदर्शन का तो दूर से दूर तक नामों निशान नहीं रहा है। और टीवी में अब अनेको चैनल है जो लोग देखते-देखते थक जाते है। आपको बाता दें कि दुरदर्शन के कुछ ऐसे शो जिन्हें आज भी याद करके देखने को मन कर जाता है। तो आइए चलिए जानते है कौन से वह शो।

फौजी:

2 382फौजी नाटक जो लोगों का बेहद पसंदीदा हुआ करता था। यह नाटक 1989 में आया था। इस शो में बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान को दिया । यह घरावाहिक भारतीय सेना के जीवन पर आधारित था। इस नाटक में शाहरुख खान ने एक फौजी का किरदार निभाया जिसके कारण शो को बहुत तरक्की मिली।

महाभारत:
3 295

यह दूरदर्शन का सबसे पसंदीदा शो जिसको लोगों ने खूब पसंद किया। यदि आप आज भी दूरदर्शन का चैनल देखते हैं तो यह आवाज आपको आज भी याद होगी। कि वह हैः मैं समय हूँ- जब यह टीवी पर आता था सभी लोग अपना काम छोड़कर इस शो को देखने बैठ जाते थे ।

चंद्रकांता:

4 298यह शो 1994-1996 तक बहुत मशहूर रहा। वैसे तो चंद्रकांता का कोई शो नहीं बल्कि यह तो पूरा एक दौर था तो कुछ भी गलत नहीं है। इस शो के किरदार क्रूर सिंह या चाहे वो खुद चंद्रकांता हो लोगों के सिर पर चढ़कर बोलते थे यह सीरियल इतना मशहूर रहा कि लोग आज भी इसे देखना पसंद करते है।

2 383

इस शो का लगभग हर किरदार लोगों के दिल और दिमाग में चढ़कर बोलता था। चाहे वह क्रूर सिंह या खुद चंद्रकांता हो। क्रूर सिंह का ‘यक्‍कू’ तो लोगों को आज भी याद है।  आज तक भी यह शो चल रहा है।

ब्‍योमकेश बक्‍शी:

5 170शरलॉक होम्‍स को दुनियाभर में लोग पहचानते है लेकिन हमें उनकी कमी भारत में ज्‍यादा कभी महसूस नहीं हुई क्‍योंकि हमारे पास हमारा खुद का ब्‍योमकेश बक्‍शी था। जासूस ब्‍योमकेश बक्‍शी ने लोगों में जो क्रेज पैदा किया था, उसे आज तक कोई इंडियन टीवी का जासूस दोबारा नहीं जगा सका है ।

रामायण:

6 10725 जनवरी, 1987 को इसका टीवी पर आगाज हुआ और 31 जुलाई, 1988 तक इसने दर्शकों और उनके इमोशंस को बांधकर रखा। यदि महाभारत और रामायण में अन्तर किया जाए तो दोनों ही उस समय के सबसे हिट शो थे। जो लोगों ने सबसे ज्यादा पसंद किया।

1 554

लोग तो इतना ही नहीं इंडिया और पाकिस्तान के मैच को छोड़कर इन शो को कभी मिस नहीं किया करते थे। इस शो को रामानंद सागर द्वारा बनाया गया था।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

twelve + seventeen =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।