2 साल बाद हुई Yo -Yo हनी सिंह की वापसी, नया गाना जबरदस्त हिट - Punjab Kesari
Girl in a jacket

2 साल बाद हुई Yo -Yo हनी सिंह की वापसी, नया गाना जबरदस्त हिट

NULL

करीब २ सालों के बाद हनी सिंह ने एक बार बॉलीवुड में अपने नए गाने के साथ वापसी की है। फैंस को लम्बे समय तक इंतजार कराने के बाद आया हनी सिंह का ये गाना आते ही यूट्यूब पर जबरदस्त धमाल मचा रहा है और ट्रेंडिंग वीडियोस की सूची में 2 करोड़ व्यूज के साथ पहले स्थान पर है।

Honey Singhआपको बता दें कि 2 साल पहले एक गंभीर बीमारी के चलते हनी सिंह ने गाना छोड़ दिया था। वो इस बीच गाने से भले ही दूर रहे हो पर सोशल मीडिया के माध्यम से वो लगातार अपने फैंस से भी जुड़े रहे। बीच में कई बार उनके कमबैक की ख़बरें आयी पर व नहीं लौटे।

Sonu ke  Titu kee Sweetieहनी जो नया गाना इस बार लाये है ये कार्तिक आर्यन की फिल्म ‘सोनू के टीटू की स्वीटी’ के लिए गाया गया है, इस गाने का टाइटल है ‘दिल चोरी साडा’ हो गया।

Honey Singhयह एक पंजाबी गाना, जो पंजाबी सिंगर हंस राज हंस के गाने को रीमेक किया गया है। बॉलीवुड में वापसी करके हनी सिंह काफी खुश हैं इस बात उन्होंने कहा है कि मैं रिकॉर्डिंग स्टूडियो में आकर बहुत खुश हूं।

Sonu ke  Titu kee Sweetieउन्होंने फैंस का शुक्रिया अदा किया है और कहा है कि उनकी की वजह से वो इस गंभीर बिमारी से बाहर निकल पाए हैं । अपने फैंस के लिए उन्होंने कहा- अपने फैंस लिए इस नए गाने को लाकर में खुश हूँ। मैं उन्हें अपना प्यार देना चाहता हूं क्योंकि मेरे फैन्स ने मेरे गाने के लिए बहुत इंतज़ार किया।

Sonu ke  Titu kee Sweetieहनी सिंह ने बॉलीवुड के लिए एक से बढ़कर एक गाने गए हैं उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान यह खुलासा किया था कि वे शराब के आदि थी इसकी वजह से उनकी बीमारी बहुत ज्यादा बढ़ गई थी। बता दें कि हनी सिंह को उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया था कि मैं शराब का आदी था इसलिए यह बीमारी और बढ़ गई थी।

बता दें कि हनी सिंह को बाइपोलर डिसऑर्डर बीमारी थी। हमारी दुआ है की हनी सिंह अब बिलकुल ठीक हो जाएँ और अपने नए नए गानों के साथ अपने फैंस को खूब मस्ती करवाएं।

अधिक लेटेस्ट खबरों के लिए यहाँ क्लिक  करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

3 × one =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।