ये रिश्ता क्या कहलाता है और DID फेम टीवी एक्ट्रेस मोहिना कुमारी सिंह मां बन गयी है। उनकी ज़िन्दगी में एक नन्हा मेहमान आया है। मोहिना कुमारी सिंह ने कुछ महीने पहले ही अपने फैंस को प्रेग्नेंसी की गुड न्यूज सोशल मीडिया के जरिए शेयर की थी। वही अब रीवा की राजकुमारी के घर आखिरकार किलकारियां गूंज उठी है।
खबर है कि मोहेना कुमारी सिंह और सुयश रावत को बेटा हुआ है और बहुत जल्द दोनों इस बारे में ऑफिसियल अनाउंसमेंट भी करेंगे। आपको बता दे, मोहिना ने अपने प्रेग्नेंसी के सफर की हर छोटी से बड़ी जानकारी अपने चाहने वालों के साथ सोशल मीडिया के जरिए बांटी है और फैंस को भी लंबे वक्त से इस गुड न्यूज का इंतजार था। अब आखिरकार मोहेना और सुयश माता-पिता बन गए हैं।
अब लंबे इंतजार के बाद उनके घर आंगन में किलकारियां गूंज उठी है। जिसके बाद एक्ट्रेस के फैंस में खुशी की लहर उठ गई है। हालांकि अभी तक खुद एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया के जरिए ये जानकारी अपने फैंस को नहीं दी है। देखना होगा कि एक्ट्रेस या उनका परिवार ये न्यूज कब तक कंफर्म करेगा।
बता दें कि मोहिना कुमारी सिंह ने अभी 4 दिन पहले ही एक प्यारा सा वीडियो शेयर कर अपने फैंस को वर्चुअल बेबी शॉवर के लिए शुक्रिया अदा किया था। मोहिना कुमारी सिंह अपनी प्रेग्नेंसी के दौरान काफी एक्टिव रही।
बता दें कि मोहिना कुमारी सिंह ने साल 2019 में सुयश रावत संग शादी रचाई थी। शादी के साथ ही उन्होंने ग्लैमर वर्ल्ड को अलविदा कह दिया था। हालांकि इसके बाद एक्ट्रेस यू-ट्यूब पर ब्लॉग शेयर कर ज़रूर फैंस के साथ कांटेक्ट में रहती है। वही अब शादी के 3 साल बाद उनकी एक नई जर्नी की शुरुवात हो गयी है।