Yeh Rishta Kya Kehlata Hai फेम एक्ट्रेस Pooja Joshi Arora बनने वाली हैं मां, एक्ट्रेस ने किया प्रग्नेंसी का ऐलान - Punjab Kesari
Girl in a jacket

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai फेम एक्ट्रेस Pooja Joshi Arora बनने वाली हैं मां, एक्ट्रेस ने किया प्रग्नेंसी का ऐलान

एक्ट्रेस पूजा जोशी अरोड़ा तो आपको याद ही होंगी। उन्होंने शो ये रिश्ता क्या कहलाता है में अक्षरा

शो ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ एक ऐसा शो है जिसे ऑडियंस का इतना प्यार मिला कि आज भी इस शो से जुड़े सितारे दर्शकों के चहिते बने हुए हैं। इस शो की स्टारकास्ट कई बार बदल चुकी है और शो में कई लीप आ चुके हैं। लेकिन जो सबसे पुरानी स्टारकास्ट है फैंस उसे अभी तक भुला नहीं पा रहे। वहीं, अब इस शो से जुड़ी एक एक्ट्रेस को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। 
1689852318 241220522 198929495507705 1633461557745174981 n
एक्ट्रेस पूजा जोशी अरोड़ा तो आपको याद ही होंगी। उन्होंने शो ये रिश्ता क्या कहलाता है में अक्षरा की भाभी और बेस्ट फ्रेंड का रोल प्ले किया था। एक्ट्रेस की खूबसूरती और उनकी एक्टिंग ने तब उन्हें घर-घर में पहचान दिलवाई थी। सब वर्षा भाभी के फैन हो गए थे। वहीं, अब उनकी पर्सनल लाइफ से जुड़ी एक न्यूज़ सामने आई है। दरअसल, अब एक्ट्रेस ने अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट की है। जी हां, पूजा दोबारा मां बनने वाली हैं। 
1689852350 361947379 1217322938945722 8158831082262598587 n
आपको बता दें, इससे पहले एक्ट्रेस ने एक बेटी को जन्म दिया था और अब उनकी बेटी काफी बड़ी हो गई है। ऐसे में अब उन्होंने अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट करते हुए एक वीडियो शेयर किया। इस वीडियो में पूजा  अपने पति और बेटी के साथ दिखाई दे रही हैं। इस वीडियो में एक्ट्रेस ब्लैक कलर की ड्रेस पहने बेबी बंप फ्लॉन्ट करती दिख रही हैं। पूजा की बेटी हाथ में पहले एक बोर्ड लिए नज़र आई जिस पर लिखा है- जल्द ही बड़ी दीदी बनने वाली हूं। अब एक्ट्रेस की इस पोस्ट पर फैंस और उनके को स्टार्स ने खूब प्यार लुटाया है।
1689852337 263733477 129952772797350 5601104148439862248 n
पूजा जोशी अरोड़ा को अब सभी बधाई दे रहे हैं। आपको बता दें, एक्ट्रेस और उनकी फॅमिली के लिए ये बेहद खुशी का मौका है। एक्ट्रेस लता सभरवाल और एक्ट्रेस शिरीन सेवानी ने भी उन्हें बधाई दी है। अब एक्ट्रेस का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। 
1689852368 251219724 1123014068233463 4066362851830562876 n
बात अगर एक्ट्रेस की पर्सनल लाइफ की करें तो पूजा ने 2015 में शादी की थी। जिसके बाद 2017 में उन्होंने अपनी बेटी को जन्म दिया। वहीं, पूजा ने अब एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से दूरी बना ली है और वो अपनी फैमिली के साथ टाइम स्पेंड कर खुश रहती हैं। लेकिन पूजा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। इंस्टाग्राम पर उनके काफी सरे पोस्ट देखने को मिलते हैं। उनके वीडियो आए दिन सामने आते हैं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।