'ये रिश्ता क्या कहलाता है' फेम एक्ट्रेस ने कर ली सगाई? एक्ट्रेस ने शेयर कीं फोटोज
Girl in a jacket

‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ फेम एक्ट्रेस ने कर ली सगाई? एक्ट्रेस ने शेयर कीं फोटोज

‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ की एक्ट्रेस शिवांगी जोशी उर्फ नायरा टीवी इंडस्ट्री की सबसे चहेती एक्ट्रेस में शुमार हैं। नायरा बनकर शिवांगी जोशी ने लोगों का दिल जीत लिया था। इस शो के अलावा शिवांगी जोशी ‘बालिका वधू 2’ और ‘बरसातें’ में भी नजर आईं, इन शोज में भी शिवांगी जोशी ने अपने अंदाज से बखूबी फैंस का मनोरंजन किया। वहीं अपने सीरियल से इतर शिवांगी जोशी अपने सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर भी चर्चा में छाई रहती हैं। अब हाल ही में शिवांगी जोशी ने अपने इंस्टा पर एक ऐसा पोस्ट शेयर कर दिया है, जिसकी वहज से वह सोशल मीडिया पर चर्चा में आ गई हैं।

  • ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ की एक्ट्रेस शिवांगी जोशी उर्फ नायरा टीवी इंडस्ट्री की सबसे चहेती एक्ट्रेस में शुमार हैं
  • अब हाल ही में शिवांगी जोशी ने अपने इंस्टा पर एक ऐसा पोस्ट शेयर कर दिया है

शिवांगी जोशी ने किससे कर ली सगाई?

दरअसल शिवांगी जोशी ने हाल ही में अपने इंस्टा पर अपनी तीन तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वह ब्लश करते हुए डायमंड रिंग फ्लाॅन्ट करती हुई नजर आ रही हैं। शिवांगी की इन तस्वीरों ने उनके फैंस की धड़कने बढ़ा दी है। एक्ट्रेस की इन तस्वीरों को देखने के बाद हर कोई यही जानने को उत्सुक नजर आ रहा है कि आखिर उन्होंने किसके साथ सगाई की है। तो बता दें कि शिवांगी जोशी ने सगाई नहीं की है। उनकी ये तस्वीर किसी डायमंड रिंग के विज्ञापन के दौरान की है। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए उन्होंने खुद इस बात का खुलासा किया है। उन्होंने लिखा है कि – ‘मैंने हां कर दिया ओरनाज काॅम को।’

image 198359

फैंस के रिएक्शन

भले ही शिवांगी जोशी का ये पोस्ट एक तरीके का विज्ञापन लेकिन इसने एक्ट्रेस के फैंस को मिनी हार्ट अटैक जरूर दिला दिया था।  सभी को एक्ट्रेस की इन तस्वीरों को देखने के बाद यही लग रहा है कि उन्होंने सचमुच सगाई कर ली है। अब फैंस से लकर सेलेब्स तक एक्ट्रेस के इस पोस्ट पर जमकर रिएक्शन दे रहे हैं। राजीव आदितिया ने इस पोस्ट पर काॅमेंट करते हुए लिखा है- मुझे सम में लगा, कब-कैसे हो गया? और मुझे कैसे पता नहीं चला। वहीं यूजर्स ने लिखा- ‘सच में लगा आप शादी करने वाली हो। मोय-मोय हो गया।’

Screenshot 2

मोहसिन खान संग रिश्ते में रहीं शिवांगी जोशी

बता दें कि ये रिश्ता क्या कहलाता है से शिवांगी जोशी को घर-घर में पहचान मिली थी। एक्ट्रेस इस सीरियल में मोहसिन खान के साथ स्क्रीन शेयर करती हुई दिखीं। इस शो के दौरान दोनों के बीच सेट पर नजदीकियां बढ़ने लगीं। दोनों काफी समय तक रिलेशनशिप में रहे, लेकिन अब दोनों अलग हो चुके हैं और अपनी लाइफ में खुश हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।