दिवंगत बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत को गुजरे कुछ दिन में 1 साल पूरा होने वाला है। वही अब कुछ दिनों से ये केस एक बार फिर सुर्खिया बटोरने लगा है। रोज़ इस केस में अब नए मोड़ सामने आ रहे है और लोगो को एक बार फिर सुशांत को न्याय मिलने की उम्मीदे जागने लगी है। आपको बता दे अब तक इस केस की जाँच जारी है और अभी भी सुशांत की मौत का ठोस कारण या गुनेहगार नहीं मिल पाया है।
आए दिन सुशांत सिंह राजपूत केस में कुछ नया सामने आता है। पिछले दिनों एनसीबी ने सुशांत के फ्लैटमेट सिद्धार्थ पिठानी को गिरफ्तार किया था। इसके बाद फिर सोमवार यानी 31 मई को सुशांत के घर पर काम करने वाले कुक और हाउस हेल्पर को भी समन भेजकर पूछताछ की गई। दोनों बीते साल 14 जून को सुशांत सिंह राजपूत की मौत के समय उनके बांद्रा स्थित घर में मौजूद चार लोगों में शामिल थे। अब जानकारी आ रही है कि नीरज और केशव ड्रग से जुड़े मामले में गवाह बन गए हैं।
दरअसल, एनसीबी ने केशव और नीरज को सुशांत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती और उनके भाई शौविक सहित 35 लोगों के खिलाफ जांच में शामिल होने के लिए तलब किया था। अब एनसीबी अधिकारियों ने केशव और नीरज दोनों के बयान दर्ज किए हैं। जिसके बाद अब एक बार फिर रिया चक्रवर्ती और उनके भाई शौविक चक्रवर्ती के लिए मुश्किलें खड़ी हो सकती है। ये दोनों पहले भी ड्रग्स मामले में जेल की सैर करके आये थे।
आपको बता दे कि 14 जून, 2020 को सुशांत सिंह राजपूत अपने मुंबई वाले फ्लैट में मृत पाए गए थे। एक्टर के पिता ने उनकी गर्लफ्रेंड और एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती पर सुशांत सिंह को आत्महत्या के लिए उकसाने और उनके पैसे हड़पने का आरोप लगाया था। जिसके बाद मामले की जांच सीबीआई को सौंपी गई थी। इस केस में ड्रग्स एंगल सामने आने के बाद एनसीबी ने भी अपनी जांच शुरू की थी। पिछले एक साल में एनसीबी के मुंबई डिवीजन ने इस मामले के सिलसिले में 30 से ज़्यादा गिरफ्तारियां की हैं।