क्या विल स्मिथ और जेडा पिंकेट के बीच होगा तलाक?, ऑस्कर का थप्पड़ कांड बना दोनों के बीच दूरी की वजह ? - Punjab Kesari
Girl in a jacket

क्या विल स्मिथ और जेडा पिंकेट के बीच होगा तलाक?, ऑस्कर का थप्पड़ कांड बना दोनों के बीच दूरी की वजह ?

विल और उनकी पत्नी जेड़ा पिंकेट के बीच कुछ भी ठीक नहीं चल रहा। हॉलीवुड इंडस्ट्री में उनके

ऑस्कर अवार्ड के दौरान हुआ थप्पड़ कांड लोगो को सालो तक याद रहेगा। लेकिन ऐसा लगता है कि ये दिन विल स्मिथ की ज़िन्दगी का अब तक से ख़राब दिन बनकर सामने आया है। पहले तो उन्होंने अपना आपा खो दिया जिसकी सजा के चलते उन्हें ऑस्कर से ही बैन कर दिया गया। वही अब प्रोफेशनल लाइफ के साथ- साथ विल स्मिथ की पर्सनल लाइफ में भी हलचल शुरू हो गयी है। 
1650696188 download (1)
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, विल और उनकी पत्नी जेड़ा पिंकेट के बीच कुछ भी ठीक नहीं चल रहा। हॉलीवुड इंडस्ट्री में उनके तलाक की खबरें सामने आ रही हैं। खबरों के अनुसार विल और जेड़ा अब ज्यादा बातचीत नहीं कर रहे हैं। ऑस्कर में हुआ विवाद दोनों की तलाक की वजह बन रहा है।
1650696205 will smith jada pinkett match sag awards 2022
सूत्रों की मानें तो विल और जेड़ा के बीच विवाद काफी पहले से चल रह था। लेकिन ऑस्कर अवार्ड वाली घटना के बाद ये विवाद और गहरा हो गया है। तब से दोनों के बीच टेंशन काफी बढ़ गया है। हालांकि रिपोर्ट्स में यह भी कहा जा रहा है कि दोनों के बीच सालों से दिक्कतें थीं, लेकिन अब हालात इस कदर बिगड़ गए हैं कि दोनों एक दूसरे से मुश्किल से कोई बात करते हैं। 
1650696222 200711 will smith jada pinkett smith al 1016
वही, रिपोर्ट्स की मानें तो अगर कपल अलग होते हैं तो एक्टर को फाइनेंशियली काफी नुकसान हो सकता है। बता दें कि विल स्मिथ 350 मिलियन डॉलर यानी 2 हजार करोड़ की संपत्ति के मालिक हैं और कैलिफोर्निया कानून के मुताबिक विल स्मिथ को अपनी संपत्ति का आधा अपनी पत्नी को देना पड़ेगा। अगर ऐसा होता है तो ये इंडस्ट्री का सबसे महंगा तलाक होगा। 
बता दें, विल स्मिथ ने ऑस्कर अवार्ड 2022 के दौरान कॉमेडियन क्रिस रॉक को स्टेज पर थप्पड़ जड़ दिया था। क्रिस रॉक ने विल की पत्नी के बाल्डनेस के ऊपर मजाक कर दिया था। ये बात अपनी पत्नी के बगल में बैठ विल को काफी बुरी लगी और उन्होंने स्टेज पर जाकर क्रिस को एक जोरदार तमाचा लगा दिया। हालांकि कुछ दिनों बाद विल ने इस घटना को लेकर माफी भी मांगी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।