शादी के बाद फिल्मों में काम करेंगी Sobhita Dhulipala? Naga Chaitanya ने दिया जवाब - Punjab Kesari
Girl in a jacket

शादी के बाद फिल्मों में काम करेंगी Sobhita Dhulipala? Naga Chaitanya ने दिया जवाब

sobhitad17331236483514018313314007064408201886

नागा चैतन्य ने मीडिया से बात करते हुए कहा, मेरा परिवार फिल्मी बैकग्राउंड से है। हर तेलुगु परिवार की तरह मेरा परिवार भी सोभिता धुलिपाला को अपनी बेटी मानता है। शादी के बाद मेरा परिवार सोभिता धुलिपाला का अच्छे से ख्याल रखने वाला है।

sobhitad17329678123512711066817347888408201886

नागा चैतन्य ने आगे कहा, सोभिता धुलिपाला शादी के बाद भी फिल्मों में काम करेंगी। वह अपने काम को लेकर काफी उत्साहित हैं। उनके फैंस ये जानकर खुश होंगे कि कोई भी उनके करियर पर ब्रेक नहीं लगा रहा है।

sobhitad17331236483514018313314074984408201886

नागा चैतन्य ने खुलासा किया है कि आने वाले समय में सोभिता धुलिपाला कई प्रोजेक्ट्स में नजर आने वाली हैं। इस दौरान नागा चैतन्य सोभिता धुलिपाला की काफी तारीफ करते नजर आए।

sobhitad17331236483514018313028952123408201886

साउथ सिनेमा के मशहूर कपल नागा चैतन्य और सोभिता धुलिपाला की शादी में अब ज्यादा समय नहीं बचा है। कपल की शादी की रस्में 2 दिन पहले ही निभाई जा रही हैं।

sobhitad17232162183430908771300941409408201886

नागा चैतन्य और सोभिता धुलिपाला ने हाल ही में मंगलासन और पेली कुथुरु की रस्में निभाई हैं। इस बीच दावा किया जा रहा है कि सोभिता धुलिपाला शादी के बाद अपने करियर पर ब्रेक लगाने जा रही हैं।

sobhitad17232162183430908771175053926408201886

नागा चैतन्य ने दावा किया, सोभिता धुलिपाला मेरे परिवार का हिस्सा बन गई हैं। पिछले कुछ समय में सोभिता धुलिपाला ने परिवार के साथ कई त्योहार मनाए हैं।

sobhitad17331236483514018313305650722408201886

नागा चैतन्य ने कहा, मेरे और सोभिता धुलिपाला के बीच कई चीजें कॉमन हैं। यही वजह है कि परिवार में हम दोनों की अच्छी बनती है। मुझे यकीन है कि समय के साथ यह रिश्ता और भी मजबूत होगा।

sobhitad17232162183430908771141615754408201886

नागा चैतन्य शादी के बाद काम भी शुरू करने जा रहे हैं। नागा चैतन्य की फिल्म थंडेल 7 फरवरी 2025 को रिलीज होने जा रही है।

sobhitad17331236483514018313012224904408201886

आपको बता दें कि शादी से ठीक पहले नागार्जुन ने नागा चैतन्य और शोभिता धुलिपाला के लिए एक नई कार खरीदी है, जिसकी कीमत करीब 2.5 करोड़ बताई जा रही है।

sobhitad17296837063485161986747814021408201886

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

one × two =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।