क्या अब कार्तिक आर्यन के साथ बनेगी श्रद्धा कपूर की जोड़ी?, इस फिल्म के रीमेक को लेकर चल रही है बात! - Punjab Kesari
Girl in a jacket

क्या अब कार्तिक आर्यन के साथ बनेगी श्रद्धा कपूर की जोड़ी?, इस फिल्म के रीमेक को लेकर चल रही है बात!

बॉलीवुड में इन फिल्मो का रीमेक करने का ट्रेंड छाया हुआ है। एक के बाद एक पुराणी फिल्मो

बॉलीवुड में इन फिल्मो का रीमेक करने का ट्रेंड छाया हुआ है। एक के बाद एक पुराणी फिल्मो के रीमेक हो रहे है। ऐसे में अब खबर आई है कि एक पुराणी हिट फिल्म में कार्तिक आर्यन नज़र आ सकते है। कार्तिक को बैक-टू-बैक कई प्रोजेक्टों के ऑफर आ चुके हैं। अब जानकारी आ रही है कि, वो एक क्लासिकल फिल्म के रीमेक में नजर आने वाले हैं। 
1659437671 kartik aaryan
इस फिल्म में उनके साथ एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर भी अहम भूमिका में दिखाई देंगी। रिपोर्ट्स की मानें फिल्म निर्माता अनिल कपूर और श्रीदेवी की सुपरहिट फिल्म तेजाब के रीमेक पर विचार कर रहे हैं और वो इस फिल्म पर्दे पर कभी ना दिखने वाली जोड़ी की तलाश में जुटे हुए हैं।
1659437707 kartik aaryan shraddha kapoor
साथ ही रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से दावा किया गया है कि, इस क्लासिकल फिल्म के रीमेक के लिए कार्तिक आर्यन और श्रद्धा कपूर के नाम पर विचार कर रहे हैं। लेकिन एक्ट्रेस ने अभी इस प्रोजेक्ट को लेकर अपनी सहमती नहीं दी है।
1659437722 kartik aaryan
आपको बता दें, हाल ही में जानकारी आई थी की फिल्म निर्मता मुराद खेतानी ने अनिल कपूर और श्रीदेवी की क्लासिक फिल्म तेजाब के राइट्स को खरीद लिया है। साथ ही उन्होंने फिल्म के प्री-प्रोडक्शन काम को भी शुरू कर दिया था। अब वो फिल्म की स्टार कास्ट को लेकर विचार कर रहे हैं।
1659437750 7495 shraddha kapoor to star opposite kartik in satyanarayan ki katha she seems like a perfect choice rep
साल 1988 में रिलीज हुई माधुरी दीक्षित और अनिल कपूर की इस फिल्म की कहानी मोहिनी और महेश देखमुख यानी मुन्ना के इर्द-गिर्द घूमती हुई नजर आती हैं। लेकिन बाद में अनिल कपूर एक गैंगस्टर बन अपना बदला पूरा करता हैं। इस फिलम का गाना एक दो-तीन आज उतना ही पॉपुलर हो जितना उस दौर में था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।