राजकुमार राव और कृति सैनन की फिल्म ‘हम दो हमारे दो’ चला पाएगी ऑडियंस पर अपना जादू ?

राजकुमार राव, कृति सैनन, परेश रावल और रत्ना पाठक शाह स्टारर फिल्म ‘हम दो हमारे दो’ अब रिलीज़

राजकुमार राव, कृति सैनन, परेश रावल और रत्ना पाठक शाह स्टारर फिल्म ‘हम दो हमारे दो’ अब रिलीज़ हो चुकी है। ये फिल्म एक कॉमेडी ड्रामा फिल्म है जो आपको खूब एंटरटेन करेगी। आपको बता दे, फिल्म में सभी कलाकारों की एक्टिंग बड़ी ज़बरदस्त है। फिल्म में राजकुमार के दोस्त के रूप में अपारशक्ति खुराना नज़र आए है। सपोर्टिंग एक्टर के रोल में उन्होंने इस फिल्म में चार चाँद लगा दिए। 

 

इस फिल्म की खासियत ये रही कि इसमें सभी इमोशंस उभर कर सामने आए। आप पहले राजकुमार राव और कृति सैनन को रोमांटिक होते हुए देखेंगे, वही दूसरे ही पल में आप हंसने पर मजबूर हो जायेंगे, वही देखते ही देखते ये स्टोरी आपको इमोशनल भी कर देगी। ये फिल्म ड्रामा, कॉमेडी और रोमांस से भरपूर है। फिल्म हम दो हमारे दो में सब कुछ है। इस फिल्म के म्यूजिक की बात करे तो इसमें रोमांटिक गानों से लेकर सैड सॉन्ग तक सब कुछ है। साथ ही वेडिंग सीजन आने वाला है ऐसे में फिल्म में इसके अकॉर्डिंग भी एक ऐसा गाना जो इस सीजन छाने को तैयार है। 
1635486080 76 2
वही बात फिल्म की कहानी की करे तो ये कहानी बाल प्रेमी नाम के एक अनाथ बच्चे की है, इस बच्चे की आकांक्षाओं की है, दुनिया के प्रति उसके नजरिए की है और खुद अपने दम पर उसके खड़े होने के संघर्ष की, कभी हार ना मानने वाले जुनून की है। जिसे राजकुमार राव ने निभाया है। आपको बता दे, ये बाल प्रेमी पहले खुद अपना नाम रखता है ध्रुव और फिर उस नाम को दुनिया की जुबान तक पहुंचता है। एक 12-13 साल का लड़का अपने मुंहबोले चाचा का ढाबा छोड़कर एक रात निकल पड़ता है अपनी मंजिल खुद तलाशने। वो इसमें सफल भी होता है। खुद का एक ऐप बनाता है। 
1635486043 hum do hamare do
फिर वो एक आन्या (कृति सेनन) नाम की लड़की के प्यार में भी पड़ता है। उसे ख़ास तरीके से प्रोपोज़ भी करता है। बात शादी तक पहुंच जाती है। लेकिन इसी बीच प्रॉब्लम ये आती है कि आन्या उसी लड़के से शादी करना चाहती है जिसकी प्यारी सी फ़ैमिली हो और एक कुत्ता हो। ऐसे में एक अनाथ लड़का मां-बाप कहा से लाए! अब आन्या की यही इच्छा ध्रुव के लिए सिरदर्द साबित होती है और इसी सिरदर्द के इर्द-गिर्द घूमता है फिल्म का पूरा ड्रामा। लेकिन सबसे अच्छी बात ये रही कि आपको फिल्म में हैप्पी एंडिंग देखने को मिलेगी। 
1635486666 248245405 1035954820515533 2803218926954449253 n
वैसे तो फिल्म में 2 लव स्टोरीज दिखाई गयी है एक राजकुमार राव और कृति सैनन की और दूसरी परेश रावल और रत्ना पाठक शाह की। लेकिन पुराना प्यार फिल्म में ज़्यादा उभर कर सामने आया है। कही न कही राजकुमार और कृति की लव स्टोरी थोड़ी फीकी रह गयी। इसके अधिकतर सीन्स प्रेडिक्ट किए जा सकते हैं। ऐसे में फिल्म देखते वक्त वो क्यूरॉसिटी आप शायद ही महसूस कर पाएं। लेकिन ये खासियत भी है कि आप ये फिल्म अपने परिवार से साथ बैठकर देख सकते है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।