हर्षद चोपड़ा इन दिनों टीवी शो ये रिश्ता क्या कहलाता है में नज़र आ रहे है। इस शो में एक्टर को खूब पसंद किया जा रहा है। आपको बता दे, हर्षद चोपड़ा जिस भी शो में नज़र आ जाये वो सुपरहिट हो जाता है। जिस भी एक्ट्रेस के साथ वो ऑन स्क्रीन रोमांस करे, उसी को लेकर उनके रिलेशनशिप के चर्चे शुरू हो जाते है। ये कहना गलत नहीं होगा कि हर्षद चोपड़ा पर लड़कियां फ़िदा रहती है।
ऐसे में फैंस उन्हें ज़्यादा से ज़्यादा देखना चाहते है। लेकिन इस बीच जो खबर सामने आ रही है उससे एक्टर के फैंस का दिल टूट सकता है। दरअसल, कुछ रिपोर्ट्स का दावा है कि हर्षद ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ को छोड़ सकते है। इसके पीछे की वजह क्या है ये भी सामने आ गया है। दरअसल, रिपोर्ट्स की माने तो, सलमान खान का मोस्ट अवेटेड शो बिग बॉस एक नए सीजन के साथ फिर वापसी कर रहा है।
हमेशा की तरह शो में इस बार भी कई सेलेब्स आएंगे। अब तक जो नाम सामने आए हैं उसमे एक नाम हर्षद चोपड़ा का भी है। हर्षद हालांकि फिलहाल शो ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ कर रहे हैं, ऐसे में उनके बिग बॉस में आने पर सवाल खड़े हो रहे थे।
तो ऐसे में एक्टर अब बिग बॉस शो करेंगे या नहीं, इसके बारे में कुछ कहा नहीं जा सकता। लेकिन रिपोर्ट तो यही है कि हर्षद, बिग बॉस के लिए ये रिश्ता क्या कहलाता है को छोड़ रहे हैं। ऐसा कहा जा रहा है कि एक्टर इस शो में अपने किरदार से काफी बोर हो गए हैं और अब बिग बॉस के जरिए कुछ नया करना चाहते हैं। हालांकि अभी तक इस बारे में ना तो हर्षद और ना ही शो के मेकर्स की तरफ से कोई ऑफिशयल स्टेटमेंट आया है।
शो के प्रोमो में सलमान खान नजर आते हैं और इसके साथ ही अब तक के हो चुके सीजन की झलक दिखती है। प्रोमो में सलमान कहते हैं कि 15 साल से बिग बॉस ने सबका गेम देखा, लेकिन इस बार बिग बॉस अपना गेम दिखाएंगे। सुबह होगी, लेकिन आसमान पर चांद दिखेगा। ग्रैविटी उड़ेगी हवा में, घोड़ा भी अब सीधे चाल चलेगा, परछाई भी साथ छोड़ेगी क्योंकि वो भी खेलेगी अपना गेम।