2022 के इस महीने में होगी बॉलीवुड के लव बर्ड्स रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी? - Punjab Kesari
Girl in a jacket

2022 के इस महीने में होगी बॉलीवुड के लव बर्ड्स रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी?

बॉलीवुड के क्यूटेस्ट कपल रणबीर कपूर और आलिया भट्ट फैंस के दिलों पर अक्सर छाए रहते है। इन

बॉलीवुड के क्यूटेस्ट कपल रणबीर कपूर और आलिया भट्ट फैंस के दिलों पर अक्सर छाए रहते है। इन दोनों को बस साथ में देखकर ही फैंस के चेहरों पर मुस्कान आ जाती है। वही अक्सर फैंस का इनसे यही सवाल होता है कि ये दोनों शादी कब करेंगे! 2020 से ही इस कपल की शादी सुर्खियों में छाई हुई है। अब ऐसा लग रहा है कि जल्द ही इस साल ये दोनों शादी के बंधन में बंध जाएंगे। 
1644218904 253084965 122316866878236 6657555552161530308 n (1)
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो आलिया और रणबीर की शादी की तैयारियां जोरों-शोरों से हो रही हैं। ये भी कहा जा रहा है कि ये कपल राजस्थान के रणथम्भोर में अप्रैल में सात फेरे ले सकता है क्योंकि आलिया और रणबीर की ये फेवरेट डेस्टिनेशन है। हालांकि रणबीर और आलिया की शादी हमेशा ही किसी ना किसी वजह से टलती हुई नजर आई है। 
1644219951 alia bhatt proud of boyfriend ranbir kapoors photography skills
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस कपल के एक बेहद ही क्लोज शख्स का कहना है कि ऐसा कुछ भी नहीं है, ये महज अफवाह है। रणबीर कपूर और आलिया भट्ट अपने रिलेशनशिप को लेकर हमेशा चर्चा में बने रहते हैं, यही कारण है कि उनकी शादी की अफवाहें भी उड़ती रहती है। 
1644219979 screenshot 3
बता दें साल 2020 में दिए एक इंटरव्यू में रणबीर कपूर ने खुलासा किया था कि वो जल्द ही अपनी गर्लफ्रेंड आलिया भट्ट से शादी कर सकते हैं। एक्टर ने कहा था कि अगर ये महामारी नहीं आई होती तो हम दोनों अब तक शादी के बंधन में बंध चुके होते। रणबीर ने आगे कहा था कि मैं अभी कुछ भी कहकर इसे झूठलाना नहीं चाहता। मैं बहुत जल्द अपनी लाइफ के इस गोल को भी हासिल कर लूंगा। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।