क्या बिग बॉस सीजन 11 के 'मास्टरमाइंड' विकास गुप्ता घर में करने जा रहे एंट्री, पहली बार शो का इतिहास बदलेगा - Punjab Kesari
Girl in a jacket

क्या बिग बॉस सीजन 11 के ‘मास्टरमाइंड’ विकास गुप्ता घर में करने जा रहे एंट्री, पहली बार शो का इतिहास बदलेगा

अब खबर आ रही है कि शो के मेकर्स अब दर्शकों को एक और बड़ा सरप्राइज देने जा

मशहूर रियलिटी शो बिग बॉस इन दिनों टीआरपी में लगातार टॉप पर बना हुआ है। आये दिन शो में फैंस को नए-नए ट्विस्ट एंड टर्न देखने को मिल रहे है जिससे सो की लोकप्रियता और बढ़ती जा रही है। शो के मेकर्स दर्शकों को भरपूर मसाला परोस रहे है और शो दर्शकों को आकर्षित करने में कामयाब हो रहा है। 
1575460375 600
अब खबर आ रही है कि शो के मेकर्स अब दर्शकों को एक और बड़ा सरप्राइज देने जा रहे है। बिग बॉस के इतिहास में पहली बार ऐसा होने जा रहा है कि किसी पिछले सीजन के कंटेस्टेंट को मौजूदा सीजन में घर का सदस्य बनाकर स्पेशल एंट्री दी जा रही है। 
1575460384 601
इस बड़ी खबर के अनुसार बिग बॉस के घर में सीजन 11 के कंटेस्टेंट विकास गुप्ता की बतौर घर के सदस्य के रूप में एंट्री होने जा रही है। विकास गुप्ता बतौर वाइल्ड कार्ड घर में एंट्री करने जा रहे है। हालांकि अभी इस बात की कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गयी है। 
1575460398 600
जानकारी के मुताबिक़ तबियत खराब होने की वजह से देवोलीना को अचानक घर से बाहर होने से और बिग बॉस के मेकर्स सीजन 11 के मास्टरमाइंड विकास गुप्ता को शो में भेजकर नया ट्विस्ट देने जा रहे है। ये जानकारी भी आ रही है कि विकास गुप्ता घर के दूसरे सदस्यों की तरह ही नॉमिनेशन टास्क में भी हिस्सा लेंगे।
1575460407 601
जैसे ही विकास गुप्ता के बिग बॉस में एंट्री की खबर वायरल हुई, खुद एक्स कंटेस्टेंट ने भी कमेंट करके सस्पेंस बढ़ा दिया है। अपने बिग बॉस में शामिल होने के ट्वीट को विकास गुप्ता ने रिट्वीट करते हुए लिखा, ‘क्या ये सच है?’ बता दें सीजन 11 में विकास गुप्ता ने अपने शनदार खेल से फिनाले में जगह बनायीं थी और उन्हें उस सीजन के मास्टरमाइंड का खिताब दिया गया था। 
1575460414 602
हाल ही में शो में शेफाली बग्गा, अरहान खान और मधुरिमा तुली को बतौर वाइल्डकार्ड एंर्टी शो में जगह दी गयी है। अरहान और शेफाली पहले इस सीजन का हिस्सा रह चुके है और एक बार फिर से घर में एंट्री दी गयी है। अब देखना होगा की विकास गुप्ता की एंट्री के बाद शो में समीकरण किस तरह बदलते है। 
1575460419 603
अरहान की बिग बॉस के घर में दोबारा एंट्री होने पर अटकलें लगाई जा रही है कि शो में रश्मि देसाई और अरहान खान की सगाई करवाई जा सकती है। अरहान ने घर में आने के बाद रश्मि से कहा था वो दोबारा शो में उनके लिए कुछ खास लेकर आये है। इसके बाद अपनी बंद मुट्ठी भी सबको दिखाते हैं।  अरहान के हाथ में रश्मि के लिए  एक अंगूठी होती है।
1575460426 604

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।