बॉलीवुड अभिनेताओं की असली उम्र जानकर हो जाएंगे हैरान - Punjab Kesari
Girl in a jacket

बॉलीवुड अभिनेताओं की असली उम्र जानकर हो जाएंगे हैरान

NULL

बॉलीवुड के सेलिब्रिटीज को तो पूरी दुनिया पसंद करती है पर क्या आप उनकी असली उम्र जानते है? शायद आप नहीं जानते होंगे। बॉलीवुड के कुछ सितारें तो ऐसे जिनकी उम्र 40 से भी ज्यादा है फिर भी उन्होंने बॉलीवुड में धमाल मचा रखा है।

real age of stars

आज हम आपको आपके मनपसंद स्टार्स की उम्र के बारे में बताने जा रहे है जिससे सुन आप हैरान हो जाएंगे। ये स्टार्स मायानगरी मुंबई के रहने वाले ऐसे सितारें है जिनके लिए आप सबके दिलों में कई न कई थोड़ी सी जगह है। तो आइए जानते है बॉलीवुड स्टार्स की असली उम्र।

सुनील शेट्टी :

suniel shetty

सुनील शेट्टी का जन्म 11 अगस्त 1961 में मुल्की, मैसूर राज्य में हुआ। सुनील 55 साल के है। जी हां, सुनील दिखने में इतने हॉट है की उनकी उम्र का अंदाजा कोई नहीं लगा सकता। सुनील एक्टर होने के साथ साथ एक बिजनेसमैन भी है।

संजय दत्त :

sanjay dutt

संजय दत्त का जन्म 29 जुलाई 1959 में मुंबई, महाराष्ट्र में हुआ। अपना अलग ही अभिनय बनाने वाले संजय 57 साल के है। अभिनेता होने के साथ-साथ संजय फिल्म निर्माता, कॉमेडियन, राजनीतिज्ञ, और टेलीविज़न प्रस्तोता भी है।

गोविंदा आहूजा :

govinda

गोविंदा का जन्म 21 दिसंबर 1963 में मुंबई, महाराष्ट्र में हुआ। आँखों से गोली मारने वाले गोविंदा 53 साल के है। एक्टर होने के साथ-साथ गोविंदा प्रोडूसर और राजनीतिज्ञ भी है।

सनी डेओल :

sunny deol

सनी का जन्म 19 अक्टूबर 1956 में लुधियाना, पंजाब में हुआ। बॉलीवुड में दमदार अभिनय में पहचान बनाने वाले सनी 60 साल के है। सनी एक्टर होने के साथ-साथ डायरेक्टर और प्रोडूसर भी है।

अनिल कपूर : 

anil kapoor

अनिल कपूर का जन्म 24 दिसंबर 1956 में मुंबई, महाराष्ट्र में हुआ। बॉलीवुड में हास्य अभिनय निभाने वाले अनिल 60 साल के है। अनिल अभिनेता होने के साथ-साथ फिल्म निर्माता और टेलीविजन प्रोडूसर भी है।

आमिर खान :

aamir khan

आमिर का जन्म 14 मार्च 1965 में मुंबई, महाराष्ट्र में हुआ। बॉलीवुड में अपना अलग अभिनय बनाने वाले आमिर 52 साल के है। आमिर एक्टर होने के साथ-साथ प्रोडूसर, सिंगर, और डायरेक्टर भी है।

शाहरुख खान :

shahrukh khan

शाहरुख का जन्म 2 नवंबर 1965 में नई दिल्ली में हुआ। किंग खान 51 साल के है। शाहरुख अभिनेता होने के साथ-साथ प्रोडूसर और टेलीविजन होस्ट भी है।

सलमान खान :

salman age

सलमान का जन्म 27 दिसंबर 1965 में इंदौर, मध्य प्रदेश में हुआ। बॉलीवुड के चुलबुल पांडे 51 साल के है। सलमान एक्टर होने के साथ-साथप्रोडूसर, और प्रस्तोता भी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

nineteen + nine =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।