आखिर क्यों बाॅलीवुड स्टार्स को ताना मारती नज़र आई ड्रीम गर्ल? बोली- हिंदी सिनेमा के हीरो ऐसा कभी नहीं करेंगे - Punjab Kesari
Girl in a jacket

आखिर क्यों बाॅलीवुड स्टार्स को ताना मारती नज़र आई ड्रीम गर्ल? बोली- हिंदी सिनेमा के हीरो ऐसा कभी नहीं करेंगे

साउथ सिनेमा की सुपरहिट पेशकश रही पुष्पा द राइज को लोगो ने बेहद पसंद किया जिसके बाद हमने

साउथ इंडस्ट्री की सुपरहिट फिल्म रह चुकी पुष्पाः द राइज 1 को दर्शकों ने खूब पसंद किया। फिल्म में एक्टर के अभिनय से लेकर श्रीवल्ली की झलक तक ने दर्शको का दिल खूब लुभाया। इस फिल्म ने बाॅक्स ऑफिस पर भी छप्पर फाड़ कमाई की है। फिल्म में अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना की एक्टिंग और जोड़ी को काफी पसंद किया गया। जिसके बाद से फैंस को लगातार इसके दूसरे पार्ट का इंतज़ार बना हुआ हैं। 
1683959678 allu arjun 2
और इसी उत्सुकता को जल्द ही खत्म करने के मकसद से फिल्म मेकर्स जल्द ही पुष्का का दूसरा पार्ट भी लेकर आ रहे हैं। पुष्पा रिलीज के बाद अल्लू अर्जुन की दीवानगी साउथ में ही नहीं, बल्कि बॉलीवुड में खूब देखने को मिल रही है। ऐसे में बॉलीवुड की ड्रीम गर्ल यानि हेमा मालिनी भी अल्लू अर्जुन की दीवानी बन बैठी हैं। 
1683959975 untitled project (5)
आप समझ ही गए होंगे कि हम किसकी बात कर रहे हैं। बता दें कि बॉलीवुड एक्ट्रेस हेमा मालिनी अल्लू अर्जुन की तारीफ करते नहीं थक रही हैं। यही नहीं हेमा जी ने तो बॉलीवुड के स्टार्स पर भी अपने शब्दों का तंज कस दिया है।
दर्शको के बाद अब पुष्पा की फैन हुईं हेमा मालिनी
1683960011 429c7d14 9468 472e 8ddb 93fdafa562d5
हेमा मालिनी ने हाल ही में अपने एक इंटरव्यू में पुष्पा स्टार अल्लू अर्जुन की जमकर तारीफ़ो के पल बांधे  है। हेमा ने कहा कि, ‘उन्होंने पुष्पा फिल्म देखी है और यह उन्हें काफी पसंद आई है। खासतौर से अल्लू की एक्टिंग और उनका गेटअप। हेमा ने आगे कहा कि पुष्पा देखने के बाद मैंने अल्लू की कई और फिल्में भी देखीं। इसके बाद मुझे पला चला कि वह काफी हैंडसम और गुड लुकिंग हीरो है। वहीं, अगर पुष्पा में उन्हें देखा जाए तो वह बिल्कुल अलग लुक में दिखे हैं। इतने हैंडसम होने के बाद भी अगर अल्लू ने पुष्पा के लिए ऐसे लुक के लिए हामी भरी तो ये काफी बड़ी बात है’।  
बॉलीवुड एक्टर्स पर कसा तंज
1683960043 635a8ab2b6760 hema malini mengaku jarang memiliki waktu bersama suaminya dharmendra ini penyebabnya foto hindustantimescom antvklik
हेमा मालिनी ने इसी इंटरव्यू में बाॅलीवुड स्टार्स को भी अपने शब्दों का तंज कसा हैं। उन्होंने कहा कि, ‘अल्लू अर्जुन ने पुष्पा जैसी फिल्म के लिए हां किया, लेकिन हमारे हिंदी फिल्मों के एक्टर थोड़े ही ऐसा करेंगे। मुझे आज भी याद है एक फिल्म में धर्मेंद्र जी को डार्क लुक में दिखना था तब इसके लिए वह काफी झिझक रहे थे। ऐसे में अल्लू ने जो किया वो बड़ी बात है।’  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

two × two =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।