एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने किया खुलासा - आखिर क्यों रही बॉलीवुड से तीन साल दूर ! - Punjab Kesari
Girl in a jacket

एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने किया खुलासा – आखिर क्यों रही बॉलीवुड से तीन साल दूर !

प्रियंका चोपड़ा अंतिम बार साल 2016 में रिलीज़ फिल्म जय गंगाजल में नजर आयी थी। प्रियंका तीन साल

बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक धूम मचाने वाली एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा करीब ३सला बाद बॉलीवुड में वापसी कर रही है। इससे पहले फिल्म भारत में ऑफर किये गए रोल को ठुकराने की वजह से प्रियंका काफी सुर्खियों में भी रही थी और फैंस को लग रहा था शायद प्रियंका ने बॉलीवुड को अलविदा कह दिया है। 
1568447543 66452638 147468226406557 4145342261573137975 n
प्रियंका चोपड़ा अंतिम बार साल 2016 में रिलीज़ फिल्म जय गंगाजल में नजर आयी थी। प्रियंका तीन साल बाद अब ‘द स्काई इज पिंक’ में नजर आएंगी। हाल ही में ‘द स्काई इज पिंक’ का ट्रेलर रिलीज किया गया, जो काफी पसंद किया जा रहा है। 
1568447553 01
फिल्म की कहानी स्वर्गीय लेखिका और मोटिवेशनल स्पीकर आयशा चौधरी की जिंदगी पर आधारित है। फिल्म में जायरा वसीम आयशा के किरदार में हैं, जबकि प्रियंका और फरहान अख्तर उनके पेरेंट्स का रोल प्ले कर रहे हैं। 
1568447560 67236887 117394092923206 941564387160810101 n
प्रियंका ने बताया कि उन्होंने तीन साल बाद फिल्मी परदे पर लौटने का क्यों फैसला किया और वापसी के लिए इसी फिल्म को क्यों चुना। प्रियंका ने कहा कि इस तरह की फिल्में करने के लिए काफी वक्त लगता है और इसलिए बीते तीन सालों में उन्होंने कोई और हिंदी फिल्म नहीं की। 
1568447565 67144721 476630846241210 5517455269857225665 n
प्रियंका ने कहा कि वह एक ऐसी फिल्म की तलाश में थीं, जिसमें उन्हें एक ऐक्टर के तौर पर पूरी तरह से डूब जाने का मौका मिले। फिर चाहे वह भारतीय फिल्म हो या फिर अमेरिकी। ‘द स्काई इज पिंक’ इस साल 11 अक्टूबर को रिलीज होगी।
1568447578 69126714 753396895077545 5533736709602325907 n
अब देखना होगा की बॉलीवुड में प्रियंका का ये कमबैक कितना सफल हो पाता है पर पिग्गी चोप्स को बॉलीवुड के परदे पर फिर से देखने की फैंस की ख्वाहिश जरूर पूरी होने जा रहे है। 
1568447584 69136136 930848347277414 5618316887196873671 n

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।