Bollywood के ये सितारे बन गए मांसाहारी से शाकाहारी, जानिये पूरा सच - Punjab Kesari
Girl in a jacket

Bollywood के ये सितारे बन गए मांसाहारी से शाकाहारी, जानिये पूरा सच

NULL

आज के इस युग में शाकाहारी बने रहना बहुत ही कठिन हो गया है। अगर कोई मांसाहारी से शाकाहारी बन जाता है तो अपने आप में बहुत बड़ा फैसला होता है। जिसे एक बार चिकन का स्वाद लग जाता है तो वह शाकाहारी व्यंजनों को घास-फूस ही समझता है। आज हम आपको बताएंगे Bollywood के उन सितारों के बारे में जो पहले मांसाहारी थे और जमकर मीट-चिकन खाते थे। लेकिन अब वह शाकाहारी बन गए है और शाकाहारी रहने का प्रण ले लिया है।

bollywood vegetarian stars 17.10.18 1

चलिए आपको बताते हैं Bollywood के उन सितारों के बारे में जिन्होंने अपनी इस आदत का चुटकियों में बदल लिया है।

1. मोनिका डोगरा

https://www.instagram.com/p/Bnk0hPGFO1C/?utm_source=ig_embed

भारतीय मूल की अमेरिकन गायिका मोनिका डोगरा ने व्हाट थे हेल्थ देखने के बाद फैसला लिया कि वो अब मांसाहारी खाने को हाथ नहीं लगाएंगी। अब वो स्वास्थ्य परक रहन-सहन अपना रही हैं।
नेहा धूपिया

2. नेहा धूपिया

https://www.instagram.com/p/Bny_zzEFzJO/?utm_source=ig_embed

बहुत दिनों से अदाकारा नेहा धूपिया शाकाहारी भोजन को अपनाने की सोच रही थीं। हाल ही में उनकी शादी हुई है और उसी के बाद से नेहा शाकाहारी रहन-सहन अपना चुकी हैं।

3. आलिया भट्ट

https://www.instagram.com/p/BnnxWVfn-PM/?utm_source=ig_embed

आलिया भट्ट मांसाहारी भोजन बड़े चाव से खाती थीं। लेकिन अब उन्होंने शाकाहार को अपना लिया है। उनके पिता महेश भट्ट भी शाकाहारी हैं और अपनी बेटी के फैसले से बहुत खुश हैं।

4. जॉन अब्राहम

https://www.instagram.com/p/BZkxKpgg1U5/?utm_source=ig_embed

अपने फिटनेस को लेकर चर्चा में रहने वाले एक्टर जॉन अब्राहम भी शाकाहारी भोजन करते हैं। उनका मनना है कि जानवरों को मार के खाना निर्दयता है। अभिनेता ने अपनी फिट बॉडी से लोगों को प्रेरित किया है कि शाकाहार अपनाकर भी अच्छी फिजीक बनाई जा सकती है।

5. अनुष्का शर्मा

https://www.instagram.com/p/BndvlE_gu0r/?utm_source=ig_embed

अनुष्का के मांसाहार छोड़ने के पीछे का कारन बड़ा ही रोचक है। दरअसल उनके कुत्ते को मांसाहारी भोजन के गंध से नफरत है और ना ही वो खाना पसंद करता है। अनुष्का ने भी इसी के चलते शाकाहार अपना लिया।

6. आमिर खान

https://www.instagram.com/p/Bm8xv8Sn9Qy/?utm_source=ig_embed

मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान ने अपनी बीवी किरन के कहने पर शाकाहार अपना लिया। किरन ने आमिर को एक वीडियो के जरिए ऐसा करने को प्रेरित किया।

7. अमिताभ बच्चन

https://www.instagram.com/p/BknIzNMnl66/?utm_source=ig_embed

अमिताभ बच्चन अभी तक इतने फिट इसी वजह से हैं क्योंकि उन्होंने आज तक मांसाहार को हाथ नहीं लगाया। न वे शराब और सिगरेट को हाथ लगाते हैं। उनके चेहरे की चमक लोगों को ऐसा ही जीवन जीने के लिए प्रेरित करती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

fourteen + 17 =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।