आखिर क्यों इंटीमेट सीन्स करने से हिचकिचाती हैं Jannat Zubair, वजह जान रह जाएंगे हैरान - Punjab Kesari
Girl in a jacket

आखिर क्यों इंटीमेट सीन्स करने से हिचकिचाती हैं Jannat Zubair, वजह जान रह जाएंगे हैरान

बॉलीवुड एक ऐसा प्लेटफार्म है जहां बच्चे से लेकर यंग स्टार्स तक अपनी हुनर का जलवा दिखाते हैं।

बॉलीवुड एक ऐसा प्लेटफार्म है जहां बच्चे से लेकर यंग स्टार्स तक अपनी हुनर का जलवा दिखाते हैं। ऐसे में आज के इस स्टोरी हम एक ऐसी चाइल्ड आर्टिस्ट की बात करने जा रहे हैं। जिसने अपने टैलेंट से हर किसी को दीवाना बना दिया था। दरअसल ये आर्टिस्ट कोई और नहीं बल्कि जन्नत जुबैर है। जन्नत टीवी की सबसे पॉपुलर चाइल्ड आर्टिस्ट रह चुकी हैं। यूं तो एक्ट्रेस ने कई सीरियल्स में काम किया है। लेकिन इतनी फेमस होने के बाद भी जन्नत आज भी इंटीमेट सीन्स करने से हिचकिचाती हैं। अब इसके पीछे की वजह तो आपको भी हैरान कर देगा। 
1676973336 327252553 701036301693082 4420397238922146407 n
दरअसल आपको याद होगा कि ‘तू आशिकी’ में को-स्टार ऋत्विक अरोड़ा के साथ उनका एक किसिंग सीन था, जिसे मना करने पर खूब हंगामा हुआ था। इस सीन को इनकार कर जन्नत ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं। वही हाल ही में एक मीडिया ग्रुप को दिए इंटरव्यू में जन्नत इस बात का खुलासा करते हुए दिखी है की आखिर वो क्यों इंटीमेट सीन्स  करने से हिचकिचाती हैं। 
1676973353 326573872 846800059711688 7348336944138520741 n
इस दौरान जन्नत ने बताया कि पर्दे पर किसिंग सीन के लिए उनके पिता ने मना किया था। एक्ट्रेस के पिता ने साफ कहा था कि वह 20 साल की उम्र में भी किसिंग सीन नहीं करेंगी। जन्नत ने कहा, “मैं इंटीमेट सींस के लिए लिमिट से नीचे नहीं जाना चाहती थी। मैंने खुद के लिए एक लाइन खींची है। मैं देखूंगी अगर मेरे कंफर्ट जोन में होगा तो करूंगी, वरना नहीं.”
1676973363 288760433 724226592126286 4536716730420014990 n
जन्नत जुबैर ने काफी समय से टीवी की दुनिया से दूरी बना ली है। अब वह टीवी में काम नहीं करना चाहती हैं, ऐसा उन्होंने कुछ समय पहले ही खुलासा किया था। यहां तक कि एक्ट्रेस ने ये भी कहा था कि वह ओटीटी पर काम नहीं करना चाहेंगी, क्योंकि वहां इंटीमेट सींस होते हैं। 
1676973384 327412242 3379211415685250 6804222826461945293 n
हालांकि, अब एक्ट्रेस ने अपना फैसला बदल लिया है। जन्नत का कहना है कि कई बॉलीवुड स्टार्स भी अब ओटीटी की ओर रुख कर रहे हैं तो अब वह भी ओटीटी में काम करने के लिए तैयार हैं। 
1676973397 330609754 460941826129391 903760138567572706 n
बता दे की जन्नत को आखिरी बार टीवी रियलिटी शो ‘खतरों के खिलाडी’ में देखा गया था। जिसके बाद से जन्नत फिल्मों से दूर सिर्फ सोशल मीडिया पर ही नजर आती हैं।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।