Prabhas ने क्यों नहीं की Anushka Shetty से शादी? क्या धोखा बना प्यार में आई दरार की वजह? - Punjab Kesari
Girl in a jacket

Prabhas ने क्यों नहीं की Anushka Shetty से शादी? क्या धोखा बना प्यार में आई दरार की वजह?

एक वक्त पर प्रभास का नाम अनुष्का शेट्टी के साथ भी जोड़ा गया था। कृति से पहले प्रभास

प्रभास का नाम जितना उनके काम के लिए सामने आता है उससे कही ज़्यादा इन दिनों वो अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियां बटोरते हैं। पिछले काफी वक्त से एक्टर का नाम बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन के साथ जोड़ा जा रहा है। रिपोर्ट्स का दावा है कि दोनों स्टार्स एक-दूसरे से प्यार करते हैं। कहा तो ये भी जा रहा है कि जल्द ही ये दोनों अपने रिश्ते को आगे बढ़ाने वाले हैं और शादी के बंधन में बंधने का इरादा कर रहे हैं।  
1677757202 612a32c6ed420 a 4
लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक वक्त पर प्रभास का नाम अनुष्का शेट्टी के साथ भी जोड़ा गया था। कृति से पहले प्रभास बाहुबली की देवसेना यानी अनुष्का शेट्टी को डेट कर रहे थे। आपको बता दें, दोनों की जोड़ी फैंस को भी काफी पसंद थी। हालांकि, दोनों ने कभी भी अपने रिश्ते पर खुलकर बात नहीं की और न ही कभी इसे एक्सेप्ट किया। 
1677757340 anushka shetty 1584335698
वहीं, बाद में रिपोर्ट्स आई कि प्रभास और अनुष्का शेट्टी का ब्रेकअप हो गया है। लेकिन अब इन दोनों का ब्रेकअप अचानक सुर्खियों में आ गया है। दरअसल, अब इसके पीछे की वजह का चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। आपको बता दें, अनुष्का शेट्टी और प्रभास की मुलाकात फिल्म बिल्ला के सेट पर हुई थी। जिसके बाद दोनों ने साथ में कई हिट फिल्में दीं। 
1677757229 94151482
फिल्मों के साथ-साथ रियल लाइफ में भी दोनों की जोड़ी खूब पसंद की जाती थी। इनके अफेयर की खबरों के बाद दोनों के सगाई के चर्चे भी होने लगे थे। लेकिन कुछ समय बाद मीडिया में अनुष्का शेट्टी के अफेयर की खबरें आईं। 
रिपोर्ट्स के मुताबिक, अनुष्का शेट्टी का एक सीनियर एक्टर के साथ अफेयर था। वहीं, जब ये बात प्रभास की मां के कानों तक पहुंची, तो उन्होंने प्रभास और अनुष्का की शादी के मना कर दिया। लेकिन इसके बाद भी दोनों अच्छे दोस्त बने रहे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।