क्यों देवोलीना भट्टाचार्जी को अचानक मुंबई में लगने लगा डर?, एक हादसे के बाद उन्हें याद आ गई अपनी मां - Punjab Kesari
Girl in a jacket

क्यों देवोलीना भट्टाचार्जी को अचानक मुंबई में लगने लगा डर?, एक हादसे के बाद उन्हें याद आ गई अपनी मां

फेमस टीवी एक्ट्रेस देवोलीना भट्टाचार्जी कुछ डरी- डरी सी है। वो एक बार फिर सहमी हुई गोपी बहू

फेमस टीवी एक्ट्रेस देवोलीना भट्टाचार्जी अपने बेखौफ अंदाज़ के लिए मशहूर है। वो डेयरिंग करने में काफी विश्वास रखती है। साथ ही उनका एक ऐसा रूप है, जिससे वो किसी की भी बोलती बंद कर सकती है। वो चाहे तो अच्छे- अच्छे को लाइन पर ला दे। लेकिन अब ऐसा लग रहा है जैसे वो कुछ डरी- डरी सी है। वो एक बार फिर सहमी हुई गोपी बहू की तरह ही नज़र आ रही है लेकिन इस बार बात भी कुछ सीरियस है। 
1653644070 271943516 1109004516519511 953528964314589968 n
आपको बता दे, देवोलीना भट्टाचार्जी कई सालो से मुंबई में अकेली रह रही है। लेकिन अब अचानक से उन्हें मुंबई में डर लगने लगा है। उन्हें मुंबई में अकेला रहना अब बिल्कुल सेफ नहीं लगता। साथ ही अब उन्हें लगता है कि उनके साथ उनकी मां का होना बहुत जरूरी हैं। लेकिन आखिर अचानक क्या हो गया कि एक्ट्रेस के मन में ऐसे ख्याल आने लगे! तो चलिए आपको बताते हैं कि आखिर क्यों देवोलीना इतनी डरी हुईं हैं। 
1653644703 devo 1588783073
दरअसल, एक ऐसा शॉकिंग हादसा हुआ है जिसके बाद वह बेहद खौफ में हैं। आपको बता दे, देवोलीना की पड़ोस वाली बिल्डिंग में हाउसकीपिंग स्टाफ ने एक हाउस हेल्पर की जान ले ली। इस खबर के बाद से वह सहम गई हैं। इतना ही नहीं मर्डर के बाद आरोपी ने लाश को रेलवे ट्रैक पर फेक दिया। 
1653644602 96595094 1232042080474096 731841282693881351 n
इस हादसे ने देवोलीना को अंदर से झकझोर कर रख दिया है। इसलिए एक्ट्रेस अब सिर्फ अपने पेट्स नहीं बल्कि अपनी मां के साथ रहना चाहती हैं। मीडिया से बात करते हुए उन्होंने एक्सेप्ट किया कि मुंबई महिलाओं के लिए एक सुरक्षित शहर है, लेकिन उन्होंने ये भी कहा कि अनजान लोग कई बार अनसेफ फील करा देते हैं। 
1653644615 bigg boss rubina dilaik devoleena bhattacharjee and rashami desai are here to stab your hearts with their sensuality see hot pics 5
देवोलीना भट्टाचार्जी ने कहा, ‘मुंबई एक सुरक्षित शहर है और मैं यहां अकेली रहती हूं। असुरक्षित महसूस करने का कोई कारण कभी नहीं रहा। लेकिन, कभी-कभी जब मैं अपनी बिल्डिंग के चारों ओर घूमने जाती हूं, तो अनजान लोग मुझे असुरक्षित महसूस कराते हैं और क्योंकि मैं एक एक्ट्रेस हूं तो लोग देखते रहते हैं। जो मुझे सेफ फील नहीं होने देता।’ घटना का जिक्र करते हुए देवोलीना ने कहा कि ‘इस घटना के बाद मैं अपने अपार्टमेंट में किसी नए शख्स को आने नहीं देना चाहूंगी। ये काफी डरावना है।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।