बॉलीवुड के सबसे टैलेंटेड एक्टर्स की लिस्ट में शुमार रणवीर सिंह फिलहाल अपनी अपकमिंग फिल्म को लेकर काफी बिजी चल रहे हैं। आलिया भट्ट के साथ आने वाली अपनी फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ के प्रमोशन में एक्टर कोई कसर नहीं छोड़ रहे। इस फिल्म को फैंस से काफी उम्मीदे हैं। दोनों ही स्टार्स दर्शकों को काफी पसंद हैं, ऐसे में एक ही फिल्म में इन दोनों को देखना फैंस का लिए किसी ट्रीट से कम नहीं है। वहीं, ये ऑन स्क्रीन जोड़ी भी इन दिनों अपने फिल्म का जमकर प्रमोशन करते नज़र आ रही है।
इस बीच एक्टर रणवीर सिंह ने अपनी फिल्म के प्रमोशन के दौरान अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़ा चौंकाने वाला खुलासा कर दिया। दरअसल, उन्होंने अब अपनी स्कूल लाइफ को लेकर ढेर सारी बातें की हैं। इतना ही नहीं उन्होंने स्कूल लाइफ में अपने सबसे बड़े दुश्मन के नाम का भी खुलासा किया। साथ ही एक्टर ने ये भी रिवील कर दिया उन्हें स्कूल में मैथ्स में कितने नंबर मिले थे। रणवीर सिंह के मैथ का रिजल्ट जानकर आप भी हिल जाएंगे। आपको बता दें, एक्टर के मैथ के रिजल्ट के खुलासे ने उनके चाहने वाले हो हैरान कर दिया है।
दरअसल, रणवीर सिंह का एक वीडियो फिलहाल सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस वायरल क्लिप में रणवीर सिंह अपने मैथ के नंबर्स बताते हुए दिखाई दे रहे हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें, रणवीर सिंह ने मीडिया संग बातचीत में अपने बचपन की यादें भी शेयर की और इस दौरान मैथ को अपना सबसे बड़ा दुश्मन बताया। एक्टर ने कहा कि एक बार उन्हें मैथ में जीरो अंडा मिला था। आपको बता दें कि रणवीर सिंह के इस वीडियो में उन्हें ऑडियंस से पूछते देखा जा सकता हैं, ‘और कोई है जो जीरो और अंडे से नीचे लाया है।’
वहीं, इसके बाद वो खुद ही अपनी और इशारा करते हैं कहते हैं, ‘मैं लाया हूं, जिसको मिला था मैथ्स में अंडा। जीरो ऑन 100, माइनस 10 मिला…फॉर टॉकिंग।’ आपको बता दें ये कहते हुए एक्टर जोर से हंसने लगते हैं। अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है और लोग इसे काफी पसंद भी कर रहे हैं। भले ही मैथ में रणवीर सिंह को जीरो ही क्यों न मिला हो लेकिन सच यही है कि आज वो इस इंडस्ट्री पर राज करते हैं।
बात अगर एक्टर के वर्कफ्रंट की करें तो रणवीर सिंह ने फिल्म ‘बैंड बाजा बारात’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इसके बाद उन्होंने ‘गोलियों की रासलीला राम लीला’, ‘गुंडे’, ‘लुटेरा’, ‘दिल धड़कने दो’, ‘बेफिक्रे’, ‘गली बॉय’ और ’83’ जैसी ज़बरदस्त फिल्मे दी। वहीं, एक्टर ने अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी काफी लाइमलाइट लूटी है। आए दिन वो अपनी वाइफ से जुडी खबरों के चलते मीडिया की सुर्खियों में बने रहते हैं।