कौन है Swara Bhaskar का ये मिस्ट्री मैन, जिसके साथ एक्ट्रेस के दिखे कोजी मोमेंट्स - Punjab Kesari
Girl in a jacket

कौन है Swara Bhaskar का ये मिस्ट्री मैन, जिसके साथ एक्ट्रेस के दिखे कोजी मोमेंट्स

बॉलीवुड की बेबाक और बोल्ड एक्ट्रेस कही जाने वाली स्वरा भास्कर एक बार फिर से सुर्ख़ियों में आ

बॉलीवुड की बेबाक और बोल्ड एक्ट्रेस कही जाने वाली स्वरा भास्कर एक बार फिर से सुर्ख़ियों में आ गयी हैं। दरअसल इंडस्ट्री में कोई भी मुद्दा हो स्वरा उस पर आवाज जरूर उठाती हैं। साथ ही अपनी राय भी रखती हुई नजर आती हैं। वही एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर भी काफी ज्यादा एक्टिव रहती हैं। ऐसे में अब एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर एक ऐसी पोस्ट अपलोड कर दी हैं। जिसे देख हर किसी के होश उड़ गए हैं।
1673243234 307994567 787318359143216 1062585391462519005 n
दरअसल  स्वरा भास्कर का एक पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। साथ ही खूब चर्चा का विषय भी बना हुआ हैं। फैंस स्वरा के क्रिप्टिक पोस्ट से कयास लगा रहे हैं कि क्या उन्हें एक बार फिर किसी से प्यार हो गया है। स्वरा भास्कर ने एक फोटो पोस्ट की है, जिसमें एक्ट्रेस किसी मिस्ट्री मैन के साथ नजर आ रही हैं। हालांकि इस दौरान दोनों का चेहरा नहीं दिख रहा है।

स्वरा भास्कर ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस तस्वीर को पोस्ट किया है। फोटो में स्वरा किसी की बाहों में नजर आ रही हैं. हालांकि, इसमें स्वरा का चेहरा नजर नहीं आ रहा है और ना ही पता चल रहा है कि वह किसके साथ हैं। इस पोस्ट के साथ स्वरा भास्कर ने जो कैप्शन दिया है, उसके बाद लोगों ने उन्हें बधाइयां देनी शुरू कर दी।
1673243266 315001364 821421395780145 7943816833364136593 n
एक्ट्रेस ने तस्वीर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘ये प्यार हो सकता है’ अब इस पोस्ट पर फैंस रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने पूछा, ‘बॉयफ्रेंड है क्या?’ दूसरे ने पूछा, ‘आपके साथ कौन है फोटो में?’ वही अन्य यूजर्स उन्हें बधाइयां दे रहे हैं। इसके अलावा स्वरा के फैंस कमेंट सेक्शन में खूब हार्ट इमोजी शेयर की है। साथ ही एक्ट्रेस के इस पोस्ट पर जमकर प्यार बरसाते हुए भी नजर आ रहे हैं।
1673243280 315975176 821743785727956 7633227704690618264 n
बता दे की स्वरा भास्कर का इससे पहले भी बॉलीवुड के जाने-माने राइटर हिमांशु शर्मा के साथ नाम जुड़ चूका हैं। ये दोनों ही कपल फिल्म रांझणा के सेट पर मिले थे। वही मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो कहा जाता है की दोनों ने एक-दूसरे को एक दो साल नहीं बल्कि 5 साल तक डेट किया था। 
1673243289 1 32
लेकिन फिर रिश्तों में कड़वाहट होने लगी। जिसके बाद साल 2019 में दोनों ने आपसी समझौते से अलग होने का मन लिया था। ऐसे में अब एक बार फिर से स्वरा को किसी के साथ देख उनके फैंस के मन में हज़ारो सवाल खड़े होने शुरू हो गए हैं।  जिसका जवाब मिलना अभी बाकी हैं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।