कौन है आर्यन खान के साथ गिरफ्तार होने वाली मुनमुन धमेचा, किन सितारों से रखती है नाता? - Punjab Kesari
Girl in a jacket

कौन है आर्यन खान के साथ गिरफ्तार होने वाली मुनमुन धमेचा, किन सितारों से रखती है नाता?

इस वक़्त कुछ नाम कुछ ज़्यादा ही लाइमलाइट में है। इनमे से एक नाम है मुनमुन धमेचा। आपको

इस वक़्त कुछ नाम कुछ ज़्यादा ही लाइमलाइट में है। इनमे से एक नाम है मुनमुन धमेचा। आपको बता दे, ये नाम है आर्यन खान के साथ एनसीबी के हाथ आई उस लड़की का जिसे क्रूज में पकड़ी गयी है। एनसीबी ने हाल में ही क्रूज में हुई ड्रग पार्टी केस में शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान के साथ मुनमुन धमेचा और अरबाज मर्चेंट को गिरफ्तार किया था। ये लोग क्रूज पर ड्रग पार्टी कर रहे थे। एनसीबी ने अरबाज और मुनमुन के पास से ड्रग्स भी बरामद किए हैं। 
1633430256 untitled 2021 10 05t160726.980
छापे में आर्यन, मुनमुन और अरबाज समेत आठ लोगों को हिरासत में लिया गया था। फिलहाल मामले की जांच चल रही है। वहीं शाहरुख खान के बेटे को तो सभी जानते हैं लेकिन क्या आप जानते हैं कि कौन हैं मुनमुन धमेचा, जिनपर ड्रग्स रखने का आरोप लगा है। इतना ही नहीं मुनमुन के सोशल मीडिया अकाउंट में उनकी तस्वीरें तमाम बड़े सितारों के साथ मौजूद हैं। चलिए जानते हैं कौन हैं क्रूज में हुई ड्रग पार्टी केस में फंसी मुनमुन धमेचा।
1633430170 54732355 615819335513140 8343628168186923287 n
मुनमुन धमेचा एक फैशन मॉडल हैं। वह एक बिजनेस फैमिली से ताल्लुक रखती हैं। 39 साल की मुनमुन को एनसीबी ने 3 अक्टूबर को ड्रग्स रखने के आरोप में गिरफ्तार किया था। मुनमुन धमेचा मध्यप्रदेश के सागर जिले की रहने वाली हैं। मुनमुन के माता पिता का देहांत हो चुका है। वह अपने भाई प्रिंस धमेचा के साथ दिल्ली में रहती हैं। उनका भाई दिल्ली में ही जॉब करता है।
1633430156 183284064 285555436594447 3047203041546097903 n
मुनमुन धमेचा को अक्सर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पार्टियों की तस्वीर लगाते देखा जा सकता है। वह बॉलिवुड के कई सिलेब्स के साथ अपनी तस्वीरों को शेयर कर चुकी है। हालांकि कोई भी सितारा मुनमुन को फॉलो नहीं करता है। मुनमुन धमेचा कुछ विज्ञापनों में भी काम कर चुकीं हैं। बता दें कि एनसीबी ने मुनमुन धमेचा पर ड्रग्स का सेवन करने और खरीदने- बेचने का इल्जाम लगाते हुए उनपर केस दर्ज किया है। अभी आगे की कार्यवाही होनी बाकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।