बॉलीवुड में लोकप्रिय संस्कृति और इलेक्ट्रॉनिक संगीत को एक साथ नयी शैली में लाने वाले पहले सिंगर है ‘हनी सिंह’, पिछले कुछ सालों में हनी सिंह बहुत पॉपुलर रहे है और लोग उनके गाने लांच होने का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे होते है। हनी सिंह आज ऐसा नाम है जो मार्किट में आते ही हिट है। काफी दिनों से इस नाम की चर्चा नहीं है तो आखिर कहाँ है हनी सिंह इन दिनों आईये जानते है।
आखिरी बार फैंस ने उन्हें जोरावर फिल्म में देखा था उसके बाद से हनी सिंह फैंस के बीच से गायब है। बीच में कुछ ख़बरें आयी की इन दिनों हनी हनी सिंह अपने नई एल्बम पर काम कर रहे है जो की सितम्बर में रिलीज़ होगा पर इस तरह की कोई भी जानकारी अभी तक खुल कर सामने नहीं आ पायी है।
फैंस फिलहाल उनके इस साल आये गाने धीरे-धीरे के बाद उनके नए गाने का इंतज़ार कर रहे है , तो आपको बतादें हनी सिंह इन दिनों अपने नए अल्बम पर ही काम कर रहे है। और जल्द ही ये ट्रैक उनके फैंस के लिए रिलीज़ किया जाने वाला है। हनी सिंह के प्रवक्ता ने बताया की ये सिंगर भले ही कुछ समय के लिए इंडस्ट्री से दूर है इस वक्त उनका पूरा ध्यान नए एल्बम पर केंद्रित है।
उन्होंने बताया की इस बार लोगों के लिए एक खास गाना लेकर आने वाले है जो उनके सभी पिछले गानों से अलग होगा। हनी सिंह ने खुद ये गाना लिखा है जिसमे उनके इमोशंस और फीलिंग फैंस को खूब पसंद आएगी। इन दिनों हनी सिंह करीब दिन के 12 घंटे अपने इस एल्बम को बनाने पर बिता रहे है।
वैसे तो देखा गया है की लव डोस, हाई हील्स , मनाली ट्रांस और अंग्रेजी बीट्स के इस धमाकेदार सिंगर ने हर बार फैंस के लिए कुछ नया पेश किया है इसी वजह से उनके गाने आते ही चार्ट बस्टर साबित होते है। उनका गाना ‘ब्लू आईज’ तो उन्होंने अपने यू ट्यूब चैनल पर ही रिलीज़ किया था जो मात्र 5 दिनों में 30 मिलियन बार देखा गया था।
इस सिंगर की लोकप्रियता तो आप खूब जानते होंगे और जैसा की हनी सिंह अपनी बेबाकी के लिए मशहूर है उन्होंने खुद अपनी गलतियां भी फैंस के आगे स्वीकार की है। तो उम्मीद है जल्द ही हनी सिंह एक और धमाकेदार गाने के साथ पेश होंगे और फैंस का इंतज़ार जल्द खत्म होगा।