जब अचानक प्रियंका चोपड़ा के घर पड़ गयी थी इनकम टैक्‍स की रेड, इस बॉलीवुड एक्टर ने खोला था दरवाजा! - Punjab Kesari
Girl in a jacket

जब अचानक प्रियंका चोपड़ा के घर पड़ गयी थी इनकम टैक्‍स की रेड, इस बॉलीवुड एक्टर ने खोला था दरवाजा!

बॉलीवुड की देसी गर्ल कही जाने वाली प्रियंका चोपड़ा आज बॉलीवुड ही नहीं बल्कि हॉलीवुड की भी जानी-मानी

बॉलीवुड की देसी गर्ल कही जाने वाली प्रियंका चोपड़ा आज बॉलीवुड ही नहीं बल्कि हॉलीवुड की भी जानी-मानी स्टार बन चुकी हैं। एक्ट्रेस के पास आज वो सारे शानों-शौकत हैं जिसकी वो हकदार हैं। लेकिन प्रियंका को ये मुकाम काफी मेहनत से हासिल हुआ हैं। प्रियंका ने अपने फ़िल्मी करियर के दौरान कई बूरे फेज़ भी देखें हैं। यहां तक की एक्ट्रेस ने अपने घर पर इनकम टैक्‍स की रेड को भी देखा था। लेकिन उस वक़्त प्रियंका के साथ बॉलीवुड का ये सुपरस्टार एक्ट्रेस के साथ खड़ा था। जिसके बाद इनके रिश्तों पर कई सवाल भी खड़े किये गए थे। 
Teri Meri Kahaani – Priyanka Chopra In White And Shahid Kapoor In Yellow  Dress Wallpaper
दरअसल प्रियंका का नाम वैसे तो बॉलीवुड के कई स्टार्स के साथ जोड़ा जा चूका हैं। जिनमें अक्षय कुमार और शाहिद कपूर का नाम भी शामिल हैं। लेकिन क्या आपको शाहिद कपूर और प्रियंका चोपड़ा के लव एंगल का एक दिलचस्प किस्सा पता हैं? अगर नहीं पता हैं तो आज के इस रिपोर्ट में हम आपको बताते है। दरअसल शाहिद कपूर और प्रियंका चोपड़ा साल 2009 में रिलीज हुई चर्चित फिल्म ‘कमीने’ में साथ नज़र आए थे। कहते हैं कि इस फिल्म की शूटिंग के दौरान प्रियंका चोपड़ा और शाहिद कपूर के बीच नजदीकियां बढ़नी शुरू हो गईं थीं और जल्द ही इनके अफेयर के चर्चे पूरी इंडस्ट्री में वायरल हो गयी थी। 
When Priyanka Chopra confirmed Shahid Kapoor was with her when IT officers  raided her residence | PINKVILLA
इस बीच एक ऐसी घटना हुई जिसने सबका ध्यान प्रियंका और शाहिद की तरफ खींचा था. असल में एक सुबह साढ़े सात बजे इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने प्रियंका चोपड़ा के घर पर रेड मार दी और जब रेड मारने के लिए अफसर प्रियंका के घर पहुंचे थे तो दरवाजा शाहिद कपूर ने खोला था। वही अब शाहिद के दरवाजा खोलने की वजह से मामला काफी सुर्ख़ियों में बन गया था। और इस दौरान सबका यही सवाल था की  शाहिद इतनी सुबह प्रियंका के घर में क्या कर रहे थे? 
Ex-flames Shahid Kapoor, Priyanka Chopra Unite with a Kiss - IBTimes India
हालंकि बात इतनी बढ़ आगयी थी की फिर प्रियंका ने सबके सामने आकर इस बात पर अपनी सफाई दी थी। जहां एक्ट्रेस ने कहा था की सुबह-सुबह इनकम टैक्स की टीम को सामने देखकर वो घबरा गईं थीं। ऐसे में उन्होंने फ़ोन करके मदद के लिए शाहिद कपूर को बुला लिया था। वही फिल्म में शाहिद और प्रियंका की जोड़ी को खूब पसंद किया गए था। लेकिन बावजूद इसके दोनों के रिश्तों को किसी की नजर लग गयी। और दोनों हमेशा के लिए अलग हो गए। 
shahid priyanka - Shahid Kapoor and Priyanka Chopra Photo (31082546) -  Fanpop
वही दोनों अब अपने लाइफ में काफी आगे बढ़ चुके हैं जहां प्रियंका ने अमेरिकी सिंगर निक जोनस से शादी की है वहीं, शाहिद ने मीरा राजपूत से शादी कर ली थी। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।