Girl in a jacket

जब सलमान खान की उनके ही भाई अरबाज खान के बेटे ने कर दी थी पिटाई, मज़ेदार है किस्सा!

अक्सर सलमान अपनी फैमिली के लिए प्रोटेक्टिव होते दिखाई देते है। इस बीच अब उनका एक ऐसा किस्सा

बॉलीवुड को सुपर हिट ब्लॉकबस्टर फिल्में देने वाले सलमान खान अपने फैमिली के बेहद क्लोज है। उनका हर रिश्ता उनके लिए बड़ा ही मायने रखता है। अक्सर सलमान अपनी फैमिली के लिए प्रोटेक्टिव होते दिखाई देते है। इस बीच अब उनका एक ऐसा किस्सा सामने आया है जब सलमान की घर पर खूब पिटाई हुई थी वो भी किसी और से नहीं बल्कि अपने खुद के भाई अरबाज खान के बेटे से। 
1638441465 91dn4ohei+l. sl1500
बता दे, हाल ही में सलमान की फिल्म ‘अंतिम’ रिलीज हुई है। मूवी को सलमान के फैंस का भरपूर प्यार भी मिल रहा है। इस बीच एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सलमान खान ने मजेदार बातें कीं। फिल्म में उनके बहनोई आयुष शर्मा भी हैं। जब उनसे इस फाइट सीन के बारे में बात की गई तो उन्होंने 2010 की एक पुरानी घटना बताई। उस साल उनकी फिल्म दबंग रिलीज हुई थी। इसमें उन्होंने अपने भाई अरबाज खान को पीटा था। बाद में सलमान खान को खुद भी पिटना पड़ा था। फिल्म में अरबाज खान सपोर्टिंग रोल में थे।
1638441514 salman1200 1
दबंग की पहली किस्त साल 2010 में आई थी। इसमें सलमान खान का कैरेक्टर चुलबुल पांडे काफी फेमस हुआ था। फिल्म में अरबाज खान सलमान के सौतेले भाई मक्खी के रोल में थे। दोनों के बीच प्यार और झगड़े भी होते थे। मूवी में मक्खी की हरकतों से परेशान होकर सलमान खान उनकी पिटाई भी करते हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, सलमान खान ने बताया, दबंग की स्क्रीनिंग के वक्त अरबाज का बेटा अरहान करीब 8 साल का था। जब स्क्रीनिंग खत्म हुई तो अरहान रोने लगा उसे लगा कि सलमान ने सच में अरबाज को पीटा। रोते-रोते अरहान ने सलमान को पीटना भी शुरू कर दिया था।
1638441529 96126299 285949879083792 3801202157832900552 n
सलमान बताते हैं, ‘जैसे ही ट्रायल खत्म हुआ, अरहान आया और रोते-रोते मुझे मारना शुरू कर दिया। मैंने पूछा, क्या हुआ बेटा? तो बोला, आपने मेरे पापा को मारा, आपने मेरे पापा को मारा और इतने जोर- जोर से मुझे मारा उसने कि मुझे उसे गले लगाना पड़ा। फिर मैंने अरबाज को बुलाया कि इसको गले लगाओ। फिर अरहान को बताया कि वो सब ऐक्टिंग थी अब मैं तुमको बताता हूं कि हम कैसे लड़े थे। इसके बाद मुझे और अरबाज को उसे पूरा सीक्वेंस करके दिखाना पड़ा। इसके बाद उसे समझ आया कि ये मारा- मारी नहीं हुई है, बस एक्टिंग थी। इसके बाद उसे लगा कि मजाक मे था और वह हमारे साथ ऐक्शन करने लगा। हां मगर बच्चों के दिमाग पर असर होता है।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।